9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपाल'हमने शिवराज सिंह चौहान को वोट दिया था' एमपी में इन महिलाओं...

‘हमने शिवराज सिंह चौहान को वोट दिया था’ एमपी में इन महिलाओं का प्रदर्शन बढ़ा देगा मोहन यादव की टेंशन

Published on

शिवपुरी

शिवराज सिंह चौहान अब मध्यप्रदेश के सीएम नहीं हैं लेकिन फिर भी उनकी डिमांड है। शिवपुरी शहर की वार्ड क्रमांक 30 की महिलाओं ने मध्यप्रदेश में फिर से शिवराज मामा की डिमांड की है। शिवपुरी में बिजली नहीं मिलने से परेशान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है। महिलाओं का कहना था कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने ‘मामा’ को वोट दिए। लाडली बहना के नाते मामा शिवराज को वोट दिए लेकिन अब उन्हें लाइट नहीं मिल रही है।

प्रदर्शन करने वाली महिलाओं का कहना था कि बिजली विभाग वाले उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। महिलाओं का कहना था कि उन्होंने भाजपा को फिर से सत्ता में लाकर क्या कोई गलती कर दी। प्रदर्शन कर रही इन महिलाओं ने मध्यप्रदेश में फिर से शिवराज मामा की डिमांड करते हुए उन्हें वापस लाने के नारे लगाए।

15 दिन से बिजली व्यवस्था ठप
शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 30 सईसपुरा में रहने वाली महिलाएं पिछले 15 दिन से बिजली नहीं मिलने से परेशान हैं। मंगलवार को इन महिलाओं ने अपने मोहल्ले में प्रदर्शन किया और घरों से बाहर निकलकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था उनके क्षेत्र में 15 दिनों से बिजली व्यवस्था ठप्प पड़ी हुई है। सईसपुरा क्षेत्र के चीरा बाबा मंदिर के पीछे रहने वाली महिला हेमा बाथम ने बताया कि उनके क्षेत्र में 50 से अधिक घरों की बिजली सप्लाई बंद पड़ी हुई है। बिजली नहीं होने से उनके बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। साथ ही उन्हें घर के काम करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

महिलाएं बोलीं- शहर में गांवों से भी बुरा हाल-
महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि हमारे वार्ड में बिजली नहीं होने से यहां पर गांवों से भी बुरा हाल है। स्थानीय निवासी महिला हेमा बाथम ने बताया उनके क्षेत्र का बिजली का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था। जिसे बिजली विभाग द्वारा बदल दिया गया था, लेकिन बदले हुए ट्रांसफॉर्मर से उन्हें बिजली नहीं मिल पा रही है। महिलाओं का आरोप है कि उनके क्षेत्र में बिजली विभाग ने खराब ट्रांसफार्मर को लगा दिया गया है जिससे उन्हें बिजली की सप्लाई नहीं मिल पा रही है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...