9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यसाधुओं के बीच अकेला क्या कर रहा 6 साल का मासूम, समाज...

साधुओं के बीच अकेला क्या कर रहा 6 साल का मासूम, समाज की अनसुलझी पहेली या कुछ और…

Published on

हिसार

21वीं सदी में जहां समाज आगे बढ़ता दिख रहा है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनका अंधविश्वास से पर्दा नहीं उठ पाया है। कुछ ऐसी ही तस्वीर हिसार जिले के हांसी से भी सामने आई है, जहां 5 साल के बच्चे को उसके मां-बाप ने डेरे में साधुत्व के लिए दान कर दिया। मामला हांसी के सिसाए गांव का है, जहां साधुओं के डेरे में एक 6 साल के मासूम को छोड़ दिया गया। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस सिसाए डेरे में पहुंची। अधिकारियों ने बच्चे से सवाल किए, जिसके बाद बच्चे का मेडिकल कराने के बाद उसे सीडब्ल्यूसी को सौंपा दिया गया। इस तरह से मंदिर या व्यक्ति को बच्चा दान देने का देश के किसी कानून में कोई प्रावधान नहीं है। ऐसा करना बाल संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत भी जुर्म है।

साढ़े 5 साल की उम्र में छोड़ गए थे पिता
सिसाए गांव में बाबा चांदपुरी श्री श्री 1008 महाराज के डेरे में 6 वर्षीय साधु सुबह उठकर गांव में भिक्षा मांगते हुए नजर आता था। यह छोटा साधु सोमवार गिरी महाराज के साथ रह रहा था। सोमवार गिरी महाराज का कहना है कि साधुओं ने बच्चे का नामकरण भी किया है। अब बच्चे को शंकर गिरी का नाम दिया गया है। उसके पहले का नाम अमीर था। सोमवार गिरी का कहना है कि जब बच्चा साढ़े 5 साल का था, तब उसके पिता ने उसे कनोह गांव में स्थित ढेरे में दान किया था, जिसके बाद से ये बच्चा उनके साथ ही रह रहा था। सोमवार गिरी महाराज जिस भी डेरे में जाते थे, मासूम बच्चा उनके साथ रहता था।

क्या कहता है नियम?
जुवेनाइल एक्ट के अनुसार अगर किसी माता-पिता को अपना बच्चा छोड़ना है तो उन्हें चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी या जिला बाल संरक्षण यूनिट के समक्ष जाना होगा, जहां बच्चे के माता-पिता की काउंसलिंग और पूरी प्रक्रियाओं के बाद बच्चा बाल संरक्षण अधिकारी के संज्ञान में रहेगा। दो महीने का परिवार को समय दिया जाता है। इस अवधि में अगर मां-बाप का मन बदल जाता है तो वह बच्चा वापस ले सकते हैं। गोद लेने के लिए भी भारत सरकार ने सीएआरए अथॉरिटी का गठन कर रखा है।

पहले भी हांसी से सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं
मंदिरों में मन्नत मांगने वाले कुछ अंधविश्वासी लोग बच्चा होने पर मंदिरों में दान करने का ऐलान कर देते हैं। हांसी के समाधा मंदिर में भी कई साल पूर्व मंदिर के वर्तमान गद्दी सीन पाचमपूरी को भी पंजाब के एक परिवार ने मंदिर में दान दिया था। 7 सात पहले हांसी के एक परिवार ने अपनी इच्छा से तीन माह के बच्चे को मंदिर में दान कर दिया था। करीब 3 तीन साल पहले हांसी के समाधा मंदिर में एक महीने के बच्चे को मंदिर में दान दे दिया था, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आने के बाद पूर्व राज्य बाल संरक्षण चेयरपर्सन ज्योति बैंदा ने संज्ञान लिया और खुद हांसी के समाधा मंदिर पहुंची थी, जहां से बच्चे को रेस्क्यू करवाने के बाद परिजनों को सशर्त सौंप दिया गया था।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...