12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeराजनीतिPM मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बाली में क्या...

PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बाली में क्या हुई थी बात? 8 महीने बाद हुआ ये बड़ा खुलासा

Published on

नई दिल्ली

मई 2020 में भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गतिरोध शुरू होने के बाद से पहली व्यक्तिगत बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बाली में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे। दोनों की इस सार्वजनिक मीटिंग के आठ महीने बाद सरकार ने पहली बार गुरुवार को बताया कि दोनों नेताओं ने किस मुद्दे पर चर्चा की थी। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने भारत-चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने की जरूरत के बारे में बात की थी।

चीनी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि पिछले साल के अंत में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री मोदी बाली में चीन-भारत संबंधों को स्थिर करने पर एक महत्वपूर्ण सहमति पर पहुंचे। नवंबर 2022 में जबकि उनकी बातचीत पर कोई ठोस जानकारी नहीं थी तब शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में कैमरों द्वारा कैद की गई दोनों नेताओं की तस्वीर सामने आई थी। जिस पर भारतीय अधिकारियों ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग दोनों इंडोनेशियाई राष्ट्रपति द्वारा आयोजित जी 20 रात्रिभोज में भाग ले रहे थे। रात्रि भोज के समापन पर दोनों के बीच शिष्टाचार का आदान-प्रदान किया गया।

PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच क्या हुई थी बात?
इस हफ्ते राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ब्रिक्स एनएसए की बैठक के मौके पर दक्षिण अफ्रीका में शीर्ष चीनी राजनयिक वांग यी से मुलाकात की, जिसके बाद चीनी विदेश मंत्रालय ने बाली शिखर सम्मेलन में शी और मोदी के बीच बातचीत का उल्लेख किया।गुरुवार को सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘इंडोनेशिया के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज के समापन पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शिष्टाचार का आदान-प्रदान किया और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने की आवश्यकता पर बातचीत भी की।’ उन्होंने कहा कि हमने दृढ़ता से कहा है कि इस पूरे मुद्दे के समाधान की कुंजी भारत-चीन सीमा के पश्चिमी क्षेत्र पर एलएसी पर स्थिति को ठीक करना और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाल करना है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...