11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्य'अमित आनंद और नीतीश कुमार कौन, जिसे बचाया जा रहा...'नीट पेपर लीक...

‘अमित आनंद और नीतीश कुमार कौन, जिसे बचाया जा रहा…’नीट पेपर लीक के आरोप पर तेजस्वी का विजय सिन्हा को जवाब

Published on

पटना:

नीट पेपर लीक 2024 में बिहार के डेप्युटी सीएम विजय सिन्हा की ओर से नाम उछाले जाने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को अपनी बात रखी। तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पटना में कहा कि जो भी बीजेपी शाषित राज्य हैं, चाहे बिहार हो, गुजरात हो उत्तरप्रदेश हो या हरियाणा हो। इन्हीं जगहों पर पेपर लीक हुआ है। इस मसले पर पूरा इंडिया अलायंस साथ है। हम लोग चाहते हैं कि नीट पेपर अविलंब रद्द किया जाए।

विजय सिन्हा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य और केंद्र में सरकार उनकी है। जांच एजेंसियां उनकी हैं, हम तो कहते हैं कि मुख्यमंत्री जी हमारे पीए, पीएस चाहे कोई हो उसे बुला लें। बुलाकर पूछताछ कर लें। उपमुख्यमंत्री जो सवाल उठा रहे हैं, ईओयू ने तो आजतक इस बात को लेकर कुछ कहा नहीं है। बिना किसी बात की जानकारी है नहीं, जब मई में गिरफ्तारी हुई थी तभी से हम लोग आवाज उठा रहे हैं। जिनकी ये लोग बात कर रहे हैं उसे यही लोग जल संसाधन से अर्बन डेवलपमेंट में लेकर आए थे। जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए इन लोगों को। ये लोग जो किंगपिंग हैं पेपर लीक के उन इश्यू से लोगों को डायवर्ट करना चाहते हैं।

‘ये अमित आनंद और नीतीश कुमार को क्यों बचाया जा रहा’
तेजस्वी यादव ने कहा कि जो अमित आनंद है, जो नीतीश कुमार है, ये कौन लोग हैं। इन्हें क्यों बचाना चाहते हैं। क्यों ये लोग डायवर्ट करना चाहते हैं इश्यू को। जो भी किंगपिंग है, मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तस्वीर साझा कर दी है। अगर कोई भी दोषी है उसे बुलाकर पूछताछ करने में क्या दिक्क्त है। हमही मुख्यमंत्री जी को कहते हैं कि जो दोषी है उसे बुलाकर गिरफ्तार करें। जिनको ईओयू रिपोर्ट करता है उन्हें किसी बात की जानकारी तो है नहीं। कोई बात तो पता चलता नहीं इधर। जो भी मामला है, उसके बारे में आज नहीं तो कल तक तो पता चल ही जाना है।

‘जब भी बीजेपी सत्ता में आती है, पेपर लीक होता है’
तेजस्वी ने कहा कि जो लोग मेरा नाम घसीट रहे हैं, मेरे पीए का घसीटना चाहते हैं, इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है। पेपर लीक का मास्टरमाइंड अमित आनंद और नीतीश कुमार है। जब शिक्षा विभाग तीसरी बार में नौकरी निकली जो रद्द हुआ, उसके जो आरोपी लोग हैं, वह बिना जेल गए बाहर बाहर ही बेल करा ले गए। हम लोगों को सबकी जानकारी है, ऐसा नहीं है कि क्या है या नहीं है। देश की जनता जानती है कि जब जब बीजेपी सत्ता आती है तब तब पेपर लीक होता है।

‘हर मामले में चुप हैं प्रधानमंत्री’
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री आए हैं तब से कुछ ना कुछ गड़बड़ हो ही रहा है। ट्रेन हादसा हो गया, बिहार में पुल गिर गया। प्रधानमंत्री हर मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह कोर्ट का फैसला है। कोर्ट को जो निर्णय है हम उसका स्वागत करते हैं।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...