11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Home'कंगना कौन हैं, बड़ी हीरोइन हैं, सुंदर हैं?', अन्नू कपूर की बातें...

‘कंगना कौन हैं, बड़ी हीरोइन हैं, सुंदर हैं?’, अन्नू कपूर की बातें सुने उड़े लोगों के होश, भंसाली पर भी निशाना

Published on

अन्नू कपूर ‘हमारे बारह’ के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत को लेकर काफी कुछ कह गए हैं। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि ‘ये कंगना कौन हैं, सुंदर हैं?’, यानी एक्टर ने उन्हें पहचानने से ही इनकार कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर्स में से एक संजय लीला भंसाली पर हिंदुओं का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगाया है। अन्नू कपूर की फिल्म ‘हमारे बारह’ काफी समय से विवादों में फंसी थी। इस फिल्म पर मुस्लिम भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। वहीं अब कोर्ट से इस फिल्म को हरी झंडी मिल चुकी है और इसी के साथ ये फिल्म आज 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज भी हो रही है। अब अन्नू कपूर इस फिल्म से ज्यादा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने कंगना रनौत के साथ-साथ संजय लीला भंसाली को भी लपेट लिया है।

‘हमारे बारह’ के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अन्नू कपूर से कंगना रनौत के थप्पड़ कांड को लेकर सवाल पूछा गया था तो इसपर उन्होंने जो कहा, वो इस वक्त हर किसी को हैरान कर रहा है। अन्नू ने कहा, ‘ये कंगना कौन हैं? कोई बड़ी हीरोइन हैं? सुंदर हैं?’ इसके बाद वहां मौजूद लोगों में से किसी ने कहा कि वो नवनिर्वाचित सांसद हैं।

कंगना को लेकर अन्नू कपूर ने दिए शॉकिंग रिएक्शन
ये सुनकर अन्नू के चेहरे पर शॉकिंग रिएक्शन नजर आया। आगे वो कहते हैं- ओहो वो भी हो गईं। अंत में अन्नू कपूर कहते हैं- अगर मैंने ऐसी कोई बात कही है तो सबसे पहले अन्नू कपूर बेकार की बात करता है, फिर अगर किसी ने मुझे थप्पड़ मारा तो मैं इसके लिए कानूनी प्रक्रिया से गुजरुंगा। अन्नू कपूर के इस वीडियो ने इस वक्त इंटरनेट पर खूब बवाल मचा रखा है।

भंसाली पर लगाया हिंदुओ का मजाक उड़ाने का आरोप
इसी के साथ अन्नू कपूर ने ‘हीरामंडी’ डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पर भी निशाना साधा। उन्होंने सीधे शब्दों में कह दिया कि संजय लीला भंसाली की पिटाई जूतों से भी हुई हुई है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें धर्म में विश्वास नहीं है। खुद को नास्तिक बताते हुए कहा कि वो कभी भी मजहबी बहस में नहीं पड़ते लेकिन अन्नू कपूर ने भंसाली को लेकर इतना जरूर कहा कि उन्होंने हिंदुओ का मजाक उड़ाया है। बता दें कि उन्होंने ये आरोप फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर लगाया है।

21 जून को रिलीज हो रही ‘हमारे बारह’
बताते चलें कि उनकी फिल्म ‘हमारे बारह’ 7 जून को रिलीज होनी थी लेकिन विवादों में फंसने की वजह से इसकी रिलीज डेट 14 जून तय की गई। कोर्ट से हरी झंडी मिलते ही फिल्म आज 21 जून को रिलीज हो रही है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...