9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालइंसानियत को पेशाब में बहाने वाला ये हैवान कौन, BJP से माफी...

इंसानियत को पेशाब में बहाने वाला ये हैवान कौन, BJP से माफी मंगवाने पर क्यों उतारू है कांग्रेस?

Published on

सीधी

मध्यप्रदेश में एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर इसलिए और ज्यादा शर्मनाक है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज में बीजेपी नेता ने ही शर्मनाक हरकत की है। मामला सीधी का है, जहां एक बीजेपी नेता का एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में जो युवक आदिवासी युवक पर पेशाब करता दिख रहा है, उसका नाम प्रवेश शुक्ला है। प्रवेश शुक्ला बीजेपी विधायक केदार शुक्ला का विधायक प्रतिनिधि है। हालांकि विधायक केदार शुक्ला ने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा कि सीएम ने भी मुझसे पूछा था तो मैंने उन्हें बताया कि वो मेरा प्रतिनिधि नहीं है। इधर मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सीएम शिवराज ने दिया आरोपी पर NSA लगाने का आदेश
आदिवासी पर सरेआम पेशाब करते हुए भाजपा नेता का वीडियो सामने आने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मामले पर संज्ञान लिया है। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज ने बीजेपी नेता पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है- ‘मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है। इस पर मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए।’

कमलनाथ ने बयान जारी कर की ये मांग
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बयान जारी कर घटना को शर्मनाक बताया। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के सीधी जिले से एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की क्रूरता का वीडियो सामने आया है। आदिवासी समाज के युवक के साथ ऐसी जघन्य और गिरी हुई हरकत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। आरोप है कि पेशाब करने वाला व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘मध्य प्रदेश पहले ही आदिवासी अत्याचार में नंबर वन है। इस घटना ने पूरे मध्यप्रदेश को शर्मसार कर दिया है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि दोषी व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा दी जाए और मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को समाप्त किया जाए।’

आदिवासी समाज से माफी मांगे बीजेपी: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 9 दिन पुरानी बताई जा रही है। इसका वीडियो अब सामने आया है। मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने आज बेहत शर्मनाक मामला सामने आया है। बीजेपी विधायक का प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला एक आदिवासी युवक के चेहरे पर पेशाब करता दिखाई दे रहा है। ये घटना बीजेपी का मानसिकता दिखाती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले कितने भी आदिवासी हितैषी बनें लेकिन ये आदिवासी विरोधी हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि इस घटना को लेकर सीएम शिवराज और बीजेपी को आदिवासी समाज से माफी मांगे।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...