10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य‘“मैं जनता की इच्छा से मुख्यमंत्री हूं, इस्तीफा नहीं दूंगा...मणिपुर के मुख्यमंत्री...

‘“मैं जनता की इच्छा से मुख्यमंत्री हूं, इस्तीफा नहीं दूंगा…मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का बयान

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर में हिंसा अभी भी जारी है। दो महिलाओं को निवस्त्र कर घुमाए जाने और उनके साथ यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर संसद से सड़क तक देश भर में विरोध देखा गया है। ऐसे में विपक्षी पार्टियां भाजपा सरकार पर हिंसा रोकने में नाकाम साबित होने का आरोप लगा रही हैं। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का इस्तीफा भी मांगा जा रहा है। लेकिन एन बीरेन सिंह का कहना है कि वह इस्तीफा नहीं देने वाले हैं।

‘इस्तीफा नहीं दूंगा लेकिन केंद्रीय नेतृत्व बोले तो दे सकता हूं’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने साफ किया है कि वह इस्तीफा नहीं देने वाले हैं। मणिपुर में लगातार जारी हिंसा के बीच प्रदेश की कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह पर भारी दबाव है। पिछले दिनों या खबर चर्चा में थी कि वह इस्तीफा देने निकले थे लेकिन कुछ महिलाओं ने उनका इस्तीफा पत्र फाड़ दिया।

इंडिया टूडे के मुताबिक जब मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जनता ने चुना है, उन्होने कहा, “मैं जनता की इच्छा से मुख्यमंत्री हूं, अगर केंद्रीय नेतृत्व कहेगा तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।”

‘मुझसे किसी ने इस्तीफे के लिए नहीं कहा’
सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि वह दुनिया की सबसे बड़ी सियासी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और एक प्रदेश के सीएम हैं। उन्हें केंद्रीय नेतृत्व जो भी आदेश उसका पालन करेंगे। उन्होने कहा, “मेरी पहली जिम्मेदारी मणिपुर में कानून व्यवस्था कायम करना और जल्द से जल्द शांति बहाल करना है, किसी ने अभी तक मुझसे इस्तीफे के लिए नहीं कहा है।”

‘कानून व्यवस्था कायम करेंगे’
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि उनकी नज़र प्रदेश में शांति स्थापित करने पर है और वह अराजक तत्वों पर नज़र रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार सेना के साथ मिलकर राज्य में कानून व्यवस्था बनाने के लिए काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही हालात बेहतर हो जाएंगे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...