9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यबदला जाएगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री? प्रफुल्ल पटेल बोले- अजित दादा लोकप्रिय और...

बदला जाएगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री? प्रफुल्ल पटेल बोले- अजित दादा लोकप्रिय और दिग्गज नेता, उन्हें मिलेगा अवसर

Published on

मुंबई

अजित पवार के NDA में शामिल होने के बाद से लगातार महाराष्ट्र के सीएम पद को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राज्य के डिप्टी सीएम और बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा यह स्पष्ट करने के बाद भी कि एकनाथ शिंदे ही राज्य के सीएम रहेंगे, सीएम पद को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।

अब अजित गुट के नेता और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने गुरुवार को कहा कि अजित पवार एक लोकप्रिय और दिग्गज नेता हैं। उन्हें सीएम बनने का अवसर मिलेगा। सीएम पद को लेकर लगाए जा रहे कयासों पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने नागपुर में कहा कि अभी सीएम पद खाली नहीं है इसलिए इस बारे में बात क्यों करें।

प्रफुल्ल पटेल ने कहा, “अजित पवार एक लोकप्रिय और दिग्गज नेता हैं। वह कई वर्षों से हमारी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। काम करने वालों को आज, कल या परसों अवसर मिलता है। कईयों को मौका मिला है। अजित दादा को भी आज नहीं तो कल या भविष्य में कभी भी मिल जाएगा। हम उस दिशा में काम करेंगे।

पृथ्वीराज चव्हाण ने किया था अजित के सीएम बनने का दावा
बता दें कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी के नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने NCP नेता अजित पवार के सीएम बनाए जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि 10 अगस्त को एकनाथ शिंदे की जगह अजित पवार को सीएम बना दिया जाएगा। हालांकि इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया था कि राज्य में सीएम फेस में कोई बदलाव नहीं होगा।

2 जुलाई को शिंदे सरकार में शामिल हुए अजित पवार
अजित पवार और 8 एनसीपी विधायक 2 जुलाई को एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे। अजित पवार राज्य सरकार में डिप्टी सीएम जबकि अन्य विधायक मिनिस्टर बनाए गए। बाद में अजित पवार को महत्वपूर्ण फाइनेंस डिपार्टमेंट दिया गया। अजित पवार के डिप्टी सीएम बनाए जाने से एकनाथ शिंदे की पार्टी से विरोध के सुर आ रहे थे, जो अब शांत मालूम पड़ते हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...