10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपाल'तू दो कौड़ी का पुलिसवाला, तुझमें इतने जूते लगाऊंगा...', BJP के पूर्व...

‘तू दो कौड़ी का पुलिसवाला, तुझमें इतने जूते लगाऊंगा…’, BJP के पूर्व पार्षद की पुलिसकर्मियों से बदसलूकी

Published on

ग्वालियर ,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिसकर्मियों को बुरी तरह धमकाने का मामला सामने आया है. बीजेपी के पूर्व पार्षद की इस बदसलूकी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. यह वीडियो गोसपुरा नंबर-1 का है और पूर्व पार्षद का नाम गुड्डू रत्नाकर बताया गया है. शराबियों के उत्पात की सूचना मिलने पर ग्वालियर पुलिस मौके पर गई थी. जिसके बाद यह पूरा विवाद शुरू हुआ था.

दरअसल, ग्वालियर के वार्ड-11 में गोसपुरा नंबर-1 में पुलिसकर्मियों का पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर के साथ विवाद हो गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि गोसपुरा नंबर 1 में कुछ शराबी लोग खुलेआम शराब पी रहे हैं. इस सूचना पर से पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने अनुज नाम के एक लड़के को पकड़ भी लिया था. तभी वार्ड 11 का पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर वहां पहुंच गया. उसने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर बदसलूकी की.

यही नहीं, वहां मौजूद एक लड़की पर इस बात का दबाव बनाया कि वह पुलिसकर्मियों पर छेड़खानी का आरोप लगाए. इस दौरान गुड्डू रत्नाकर ने एक पुलिसकर्मी से बदसलूकी करते हुए कहा- ”तू दो कौड़ी का पुलिसवाला, तुझे अभी इतने जूते लगाऊंगा.”

पुलिसकर्मियों ने इस मामले वीडियो भी बनाया. इसके बाद पुलिस और पार्षद के बीच जमकर विवाद हुआ. यह विवाद थाने तक पहुंचा, जहां पुलिस ने पकड़े गए लड़के अनुज का मेडिकल करवाया और इसके बाद उसे जाने दिया.

इस मामले में एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह वर्धमान का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कुछ लोग खुलेआम शराब पी रहे हैं. सूचना पर पुलिस गई थी. एक को पकड़ भी लिया था. लेकिन वहां पूर्व पार्षद आ गए. उनका पुलिसकर्मियों से विवाद हुआ और मामला थाने तक पहुंचा. पकड़े गए अनुज का मेडिकल करवा कर उसे अभी छोड़ दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

हालांकि, इस मामले में पूर्व पार्षद गुड्डू रत्नाकर का कहना है कि उनकी पुलिसकर्मियों के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है. पुलिसकर्मी अनुज के साथ मारपीट कर रहे थे और वह वहां पर पहुंच गए थे. इसके बाद मामला थाने पहुंचा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम अब किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं करना चाहते हैं. कुल मिलाकर भाजपा के पूर्व पार्षद की दबंगई के सामने पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...