10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिआप यंग मेंबर हैं, सीनियर से गाइडेंस लीजिए... धनखड़ ने ऐसा क्या...

आप यंग मेंबर हैं, सीनियर से गाइडेंस लीजिए… धनखड़ ने ऐसा क्या कहा, राघव चड्ढा का चढ़ गया पारा

Published on

नई दिल्ली

कल संजय सिंह और आज आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की जोरदार बहस हुई। राज्यसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी सदस्य नारे लगाने लगे। सभापति जगदीप धनखड़ ने सदस्यों से सीट पर बैठने के लिए कहा। धनखड़ बार-बार सदस्यों से अपनी सीट पर बैठने के लिए कहते रहे। Take Your Seat… प्लीज, टेक योर सीट। मुस्कुराते हुए धनखड़ बोले कि ये मेरी कमजोरी है, मुझे डांटना नहीं आता है। इस पर कई सदस्य हंस पड़े। आगे पॉइंट ऑफ ऑर्डर पर उन्होंने राघव चड्ढा को बोलने का मौका दिया। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद चड्ढा ने कहा, ‘पहला मेरा बिंदु ये है… (सभापति ने टोका पॉइंट ऑफ ऑर्डर क्या है)’ चड्ढा ने आगे कहा कि रूल नंबर 256 के तहत… कल जब एक सदस्य को आपने आम आदमी पार्टी के संजय सिंह को सस्पेंड करने का मोशन मूव करने का मौका दिया और उस पर वोटिंग के लिए कहा तो मैं आपके समक्ष खड़ा था और मैंने डिवीजन मांगा। सत्तापक्ष के पास आंकड़े नहीं थे। विपक्ष के पास आंकड़े थे।

मेरा पॉइंट ये है सर…
चड्ढा ने कहा कि मैंने मांगा कि आप डिवीजन दीजिए, मतदान के अनुसार तय हो कि सदस्य को सस्पेंड को करना चाहिए या नहीं। दूसरा मेरा पॉइंट है कि सर, इस सदन के भीतर…। राघव को रोकते हुए सभापति ने बीच में कहा, ‘एक सेकेंड… आपको समझना होगा कि पॉइंट ऑफ ऑर्डर का मतलब क्या होता है। पॉइंट ऑफ ऑर्डर सदन की सिचुएशन के हिसाब से होना चाहिए।’ इस पर चड्ढा ने तर्क रखा कि सर, इस समय यही प्रासंगिक सिचुएशन है।

सीनियर्स से गाइडेंस लीजिए…
आगे राज्यसभा के सभापति ने चड्ढा को नसीहत देते हुए कहा कि आप यंग मेंबर हैं। आपको सीनियर्स से गाइडेंस लेना चाहिए। इस पर भी चड्ढा सीट पर नहीं बैठे। उन्होंने तुरंत संजय सिंह के मुद्दे पर डिवीजन की मांग की। विपक्षी सदस्य शोर मचाने लगे। सभापति ने हाथ के इशारे से कहा- Declined। नियमावली की किताब दिखाते हुए चड्ढा ने कहा कि सर, यह बुक यंग मेंबर और सीनियर मेंबर के बीच भेदभाव नहीं करती है। आम आदमी पार्टी के सांसद ने फिर अपनी बात दोहराई लेकिन सभापति नहीं माने। विपक्ष के सदस्य नारे लगाने लगे।

मणिपुर के मुद्दे पर इस सत्र में लगातार विपक्ष का हंगामा जारी है। कल आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सभापति जगदीप धनखड़ ने सत्र के बचे हुए दिनों के लिए सदन से निलंबित कर दिया था। उन्होंने रातभर गांधी प्रतिमा के पास ही धरना दिया।

ये मेरी कमजोरी है
ये मेरी कमजोरी है, मुझे डांटना आता नहीं है… आप के सांसद संजय सिंह को मॉनसून सत्र से निलंबित करने के बाद राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ मंगलवार को हल्के मूड में नजर आए। सदस्यों ने जब चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें हंगामा करने वाले सांसदों को डांटना चाहिए तो धनखड़ ने हंसते हुए कहा- ये मेरी कमजोरी है कि मुझे डांटना आता नहीं है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...