7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeभोपालतुम छोटी जाति की हो... शादी की बात पर MBA गर्ल को...

तुम छोटी जाति की हो… शादी की बात पर MBA गर्ल को बॉयफ्रेंड ने दिया शॉक, पांच साल से रिलेशन में थे दोनों

Published on

भोपाल

पहले तो उस युवक ने अपनी हवस की आग को बुझाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। सोशल मीडिया के जरिए पहले उसने एक युवती से दोस्ती की और उसे प्यार के जाल में फंसाया। फिर शुरू हुआ वह खेल, जिसकी कल्पना करके आपकी रूह कांप जाएगी। युवती की उम्र 24 वर्ष है और भोपाल के पास के जिले की निवासी है। आरोपी भी भोपाल के कोलार इलाके में ही रहता है।

एमबीए पास है युवती
इस टारगेटेड अपराध का शिकार कोई आम लड़की नहीं, बल्कि एमबीए की हुई युवती हुई है। यह पूरा मामला भोपाल के कोलार इलाके का है। यहां पर रहने वाली एक एमबीए युवती दुष्कर्म का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी और युवती के बीच दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से करीब पांच साल पहले हुई थी। पहले तो दोनों दोस्ती तक सीमित रहे, लेकिन युवक ने बहला फुसलाकर युवती को प्रेम-प्रसंग में लपेट लिया।

शादी का झांसा देकर किया शोषण
बाद में अपनी हवस की आग को बुझाने के लिए युवती को बिस्तर तक ले गया, जब युवती ने आपत्ति जताई तो शादी का झांसा दे दिया। इसके बाद बार-बार शारीरिक शोषण किया। युवक ने पांच साल तक अलग-अलग जगह ले जाकर युवती से संबंध बनाते रहा।

तुम छोटी जाति की हो
वहीं, जब युवती ने युवक से शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे छोटी जाति का हवाला देकर इनकार कर दिया। इसके बाद खुद को छला हुआ महसूस करके छात्रा कोलार थाना पुलिस के पास पहुंची और आरोपी दीपांशु चौरसिया के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। भोपाल पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this