10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यRSS की शाखा में जाकिर हुसैन को मिला पद, मुख्तार से रहा...

RSS की शाखा में जाकिर हुसैन को मिला पद, मुख्तार से रहा कनेक्शन, गैंगस्‍टर एक्‍ट में हो चुकी है कुर्की

Published on

गाजीपुर

मुख्तार अंसारी के सहयोगी रहे जाकिर हुसैन उर्फ विक्की को मुस्लिम राष्‍ट्रीय मंच का पूर्वांचल सहसंयोजक बनाया गया है। यह संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक शाखा है। मंच के राष्ट्रीय संयोजक ने जाकिर हुसैन को पूर्वांचल की जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्तार अंसारी के गैंग से संबंध रखने वाले जाकिर हुसैन की करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति पिछले साल 25 जून को गैंगस्टर के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुर्क की थी।

मुस्लिम राष्‍ट्रीय मंच के संयोजक ठाकुर राजा रईस ने कहा कि वह उन मुसलमानों को खड़ा करना चाहते हैं जो राष्ट्र के लिए काम करें और देश की मुख्य धारा में शामिल हों। इसलिए गाजीपुर में विक्की उर्फ जाकिर हुसैन को पूर्वांचल क्षेत्र की जिम्मेदारी सहसंयोजक के रूप में दी जा रही है। विक्की संगठन खड़ा करेंगे और जल्द ही एक सम्मेलन भी करेंगे ताकि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच का विचार क्या है, इसे लोगों तक पहुंचा सकें।

‘अतीक, मुख्‍तार से जुड़ेंगे तो कट्टरता आएगी’
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों को सोचना चाहिए कि एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया। लेकिन जो मुसलमान अपने आपको अतीक और मुख्तार अंसारी से जोड़ेंगे वे लोग नहीं चल पाएंगे। इन सभी लोगों को अपने को अपने अल्लाह से जोड़ना पड़ेगा। अपने आपको कलाम पाक के तिलावत से जोड़ना है। ऐसे में जब अपने को अतीक और मुख्तार अंसारी से जोड़ेंगे तो कट्टरता आएगी।

पुलिस क्राइम रिकॉर्ड के अनुसार मुख्तार अंसारी के गैंग से संबंध रखने वाले जाकिर हुसैन की करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति पिछले साल 25 जून को पुलिस ने कुर्क की थी। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्‍ट के तहत की गई थी।

मुख्‍तार की पत्‍नी के साथ कंपनी बनाई थी
पुलिस के अनुसार मुख्तार अंसारी की पत्नी और साले के साथ जाकिर हुसैन उर्फ विक्की ने विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी बनाई थी। उनके खिलाफ पिछले दिनों नंदगंज थाने में मुकदमा दर्ज था। इस मामले में गैंगस्टर का मामला भी दर्ज हुआ था। इसी मामले में कुर्की की कार्रवाई की गई थी। जाकिर हुसैन उर्फ विक्की पहले फरार चल रहे थे। इसके बाद उन पर इनाम भी घोषित किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर हैं।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...