8.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
HomeUncategorizedसोनू निगम को बड़ा झटका, कन्नड़ फिल्म से हटाया गाना, मेकर्स बोले-...

सोनू निगम को बड़ा झटका, कन्नड़ फिल्म से हटाया गाना, मेकर्स बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं, कभी साथ काम नहीं करेंगे

Published on

बेंगलुरु कॉन्सर्ट को पहलगाम हमले से जोड़ने के कारण सोनू निगम को कन्नड़ फैंस और फिल्म इंडस्ट्री का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। और अब उन्हें तगड़ा झटका लगा है। सोनू निगम ने इस मामले पर माफी भी मांग ली थी, पर फिर भी उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। दरअसल, आने वाली कन्नड़ फिल्म Kuladalli Keelyavudo से सोनू निगम का कन्नड़ गाना हटा दिया है। मेकर्स ने एक बयान भी जारी किया है।

Kuladalli Keelyavudo के मेकर्स ने कहा है, ‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि सोनू निगम एक अच्छे गायक हैं। लेकिन, हाल ही में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने जिस तरह से कन्नड़ के बारे में बात की, उससे हम बहुत नाराज हैं। हम सोनू निगम द्वारा कन्नड़ का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते, इसलिए हमने गाना हटा दिया है।’

अब कन्नड़ सिंगर चेतन गाएंगे सोनू निगम वाला गाना
मालूम हो कि इस कन्नड़ फिल्म में सोनू निगम ने Manasu haadtade गाना गाया है, जिसे मनोमूर्ति ने कंपोज किया और योगराज भट्ट ने लिखा। इस गाने की काफी चर्चा थी और फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड थे। पर ताजा मामले को देखते हुए मेकर्स ने यह गाना फिल्म से हटा दिया है। अब उन्होंने इस गाने को कन्नड़ सिंगर चेतन से रिकॉर्ड करवाने का फैसला किया है।

प्रोड्यूसर का ऐलान- सोनू निगम संग नहीं करूंगा काम
वहीं, ‘कुलाडल्ली कील्यावुडो’ के प्रोड्यूसर संतोष कुमार ने ऐलान किया है कि वह अब कभी सोनू निगम के साथ काम नहीं करेंगे।

क्या है सोनू निगम को लेकर विवाद?
मालूम हो कि सोनू निगम जब हाल ही बेंगलुरु में कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे, तो चार-पांच लड़कों ने उनसे कन्नड़ भाषा में गाने के लिए कहा था। एक लड़का जोर जोर से ‘कन्नड़, कन्नड़’ चिल्लाने लगा था। यह देख सोनू निगम ने परफॉर्मेंस रोकी और उसे जमकर फटकार लगाई थी। साथ ही उससे कहा था कि जितने साल से मैं कन्नड़ गाना गा रहा हूं, उतनी इस लड़के की उम्र नहीं है और चिल्ला रहा था कन्नड़, कन्नड़। यही कारण है कि जो पहलगाम में हुआ, जो तुम यहां पर कर रहे हो।

सोनू निगम के खिलाफ FIR, कर दिया गया बैन
इसके बाद कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए सोनू निगम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मामला बढ़ते देख सोनू निगम ने सफाई दी थी और कहा था कि नफरत के बीच बोने वालों को रोकना जरूरी है। उन्हें कन्नड़ के लोगों से प्यार है। पर 5 मई को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने सोनू निगम पर बैन लगाने का फैसला कर लिया, और कहा कि जब तक सोनू निगम माफी नहीं मांगेंगे, उन्हें यहां (कन्नड़ इंडस्ट्री) में कोई काम नहीं दिया जाएगा।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...