1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeहेल्थचीन में तेजी से फैल रहा Omicron BF.7, जानिए इस वेरिएंट के...

चीन में तेजी से फैल रहा Omicron BF.7, जानिए इस वेरिएंट के 7 घातक लक्षण

Published on

कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने लगा है। चीन से निकला यह घातक उसके लिए काल बनता जा रहा है। जब पूरी दुनिया में कोरोना के मामले कम हो रहे थे, उस समय चीन में मामले बढ़ रहे थे, जिसे देखते हुए कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया था। अब जब वहां लॉकडाउन खोला गया था, तो मामले तेजी से बढ़ने लगे और सैकड़ों की संख्या में लोगों की जान जाने लगी।

चीन में नए मामलों की रफ्तार को देखते हुए कोरोना की चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। अमेरिका के इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (IHME) ने कहा है कि चीन के कई शहरों में लॉकडाउन हटाने की वजह से जिस तेजी से मामले बढ़ रहे हैं, आशंका है कि देश में लगभग एक तिहाई आबादी संक्रमित हो सकती है और देश में अप्रैल 2023 तक 322,000 से अधिक मौतें हो सकती हैं।

चीन में नए मामले बढ़ने की वजह ओमीक्रोन बीएफ.7 वेरिएंट को माना जा रहा है। इस सबवेरिएंट को हाल ही में बीजिंग में भी पहचाना गया है। इस नए वैरिएंट की हाल ही में पहचान हुई थी। यह कई देशों में फैल चुका है लेकिन इसके लक्षण गंभीर नहीं बताए जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि यह वेरिएंट कितना खतरनाक है और इसके किन लक्षणों पर आपको नजर रखनी चाहिए।

Omicron BF.7 वेरिएंट क्या है?
कोरोना की शुरुआत से अब तक कई सारे वेरिएंट्स आए हैं जिनमें ओमीक्रोन सबसे प्रमुख रहा है। इसके कई सबवेरिएंट्स आए हैं। इसका एक सबवेरिएंट बीएफ.7 (BF.7) भी है जिसे BA.5.2.1.7 के रूप में जाना जाता है। यह ओमीक्रोन वेरिएंट BA.5 का एक सबवेरिएंट है।

Omicron BF.7 कितना घातक है?
चीन में बढ़ते मामलों में इसका पता चला है। बताया जा रहा है कि अन्य वेरिएंट्स की तुलना में तेजी से संचारित यानी फैलता है। इसका इन्क्यूबेशन पीरियड छोटा होता है लेकिन लोगों को संक्रमित करने की अधिक क्षमता होती है।

टीका लगवा चुके लोगों को भी नहीं छोड़ रहा BF.7
ivescience में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ओमीक्रोन का सबवेरिएंट बीएफ.7 तेजी से फैलता है और इसे लेकर सबसे बड़ी चिंता यह है कि यह कोरोना वायरस के टीके लगवा चुके लोगों को भी अपनी चपेट में ले सकता है।

कमजोर इम्यून सिस्टम वाले हो जाएं सावधान
बताया जा रहा है कि चीन के लोगों में हर्ड इम्यूनिटी विकसित नहीं हुई जिस वजह से वहां के लोगों की इम्यूनिटी अभी अभी कमजोर है। यही वजह है कि वो जल्दी से इस वेरिएंट की चपेट में आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह संभव है कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग आसानी से इसकी चपेट में आ सकते हैं।

Omicron BF.7 के लक्षण
ओमीक्रोन BF.7 के लक्षणों की बात करें, तो इसके लक्षण ओमीक्रोन के पिछले सभी वेरिएंट्स की तरह हैं। इसके लक्षण मुख्य रूप से ऊपरी श्वसन तंत्र को प्रभावित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए यह घातक साबित हो सकता है। mirror.co.uk के अनुसार के अनुसार, इसके लक्षणों में शामिल हैं-
बुखार
खांसी
गले में खराश
नाक बहना
थकान
उल्टी और दस्त जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण

कहां-कहां फैल रहा है Omicron BF.7
चीन के अलावा BF.7 भारत, अमेरिका, यूके और कई यूरोपीय देशों जैसे बेल्जियम, जर्मनी, सहित दुनिया भर के कई अन्य देशों में पाया गया है। यह वायरस फ्रांस और डेनमार्क में फैल रहा है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

भीषण सड़क हादसा बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

भोपाल बैरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को...

अयोध्या नगर में एलएलबी की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली कानून (एलएलबी) की एक छात्रा ने देर...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...