11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeहेल्थलांग्या वायरस क्या है, क्या कोरोना की तरह ही मचा सकता है...

लांग्या वायरस क्या है, क्या कोरोना की तरह ही मचा सकता है तबाही?

Published on

बीजिंग

लगभग तीन साल पहले चीन में कोविड-19 वायरस मिला था। अब चीन में एक और नया वायरस मिला है, जिसके कारण लगभग 35 लोग संक्रमित हो चुके हैं। ये हेनिपावायरस का एक नया प्रकार है, जिसे लांग्या (Langya) वायरस भी कहा जाता है। हेनिपावायरस बायोसेफ्टी लेवल 4 रोगजनकों के रूप में वर्गीकृत किया गया है। ये वायरस जानवरों और मनुष्यों में गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। अभी तक इस वायरस की कोई भी दवाई या वैक्सीन नहीं है।

अब जान लेते हैं कि लांग्या वायरस क्या है? द-न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में फाइलोजेनेटिक रूप से अलग हेनिपावायरस मिला है। ये एक जूनोटिक (जानवरों से इंसानों में फैलने वाला) हेनिपावायरस है। हेनिपावायरस में हेंड्रा, निपाह समेत घाना का बैट वायरस शामिल है। अमेरिका की सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के मुताबिक हेंड्रा और निपाह इंसानों में घातक बीमारी का कारण बन सकते हैं। वहीं माना जा रहा है कि लांग्या वायरस बुखार का कारण बन सकता है।

कैसे खोजा गया लांग्या वायरस
लांग्या वायरस की खोज पूर्वी चीन में उन रोगियों में हुई जो बीमार थे और हाल ही में जानवरों के संपर्क में आए थे। गले के स्वैब जांच के जरिए इस वायरस का पता चला। शैनडोंग और हेनान राज्य में 35 रोगी इस वायरस से संक्रमित पाए गए। जिन संक्रमितों में ये वायरस मिले हैं, उनमें थकान, खांसी और मतली के लक्षण मिले हैं।

कहां से आया वायरस
माना जा रहा है कि ये वायरस किसी जानवर के जरिए इंसानों में पहुंचा है। लांग्या वायरस का RNA छछूंदरों में पाया जाता है। जो इसके प्राकृतिक होस्ट हैं। इसके अलावा अगर इंसानों से इंसानों में इसके फैलने की बात करें तो स्टडी के मुताबिक इसकी संभावना बहुत कम है। वहीं, इसी फैमिली का वायरस निपाह बहुत खतरनाक है। वह सांस लेने वाली बूंदों से भी फैल सकता है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

Mulethi ke Fayde: औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mulethi ke Fayde: मुलेठी (Glycyrrhiza glabra) को आयुर्वेद में एक बहुत ही शक्तिशाली औषधीय...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...