1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeहेल्थWHO की चेतावनी, ये काम करने से कोरोना की तरह तबाही मचाएगा...

WHO की चेतावनी, ये काम करने से कोरोना की तरह तबाही मचाएगा नया वायरस

Published on

2020 की शुरुआत से ही कोरोना वायरस ने भयंकर तबाही मचाई है। पूरी दुनिया चाहती है कि दोबारा ऐसी महामारी देखने को ना मिले। लेकिन वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने एक बड़ी जानकारी देते हुए एक काम को करने से मना किया है। जो कि कोरोना वायरस जैसे एक वायरस को खतरनाक बना सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में बर्फ फ्लू इंफेक्शन पक्षियों के अलावा स्तनधारी जीवों (मिंक, ऑटर, लोमड़ी, सी लॉयन) में देखने को मिला है। जो कि मानवों में संक्रमण का खतरा दिखाता है, क्योंकि इंसान भी स्तनधारी जीवों का ही प्रकार हैं।

बर्ड फ्लू और एवियन फ्लू वायरस का नाम
बर्ड फ्लू को ही एवियन फ्लू कहा जाता है, जो मुख्य रूप से समुद्री पक्षी, बत्तख, मुर्गी आदि को संक्रमित करता है। इसके चार स्ट्रेन ज्यादा खतरनाक देखे गए हैं, जिन्हें H5N1, H7N9, H5N6 और H5N8 नाम से दिया है। इसमें से H5N1 वायरस के मामले स्तनधारी जीवों में पाए गए हैं।

बर्ड फ्लू रोकने के लिए ना करें ये काम
​वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बर्ड फ्लू को रोकने का तरीका बताया है। संगठन ने कहा कि अगर आपको कोई जंगली जानवर-पक्षी बीमार या मृत मिलता है, तो उसे छूने या पास जाने की कोशिश ना करें, बल्कि स्थानीय अधिकारियों को सूचित करें। इसके साथ ही बीमार या मृत मुर्गियों के पास जाते हुए भी पूरी सावधानी बरतें।

इंसानों में वायरस के खतरनाक लक्षण
​एनएचएस के अनुसार, एवियन इंफ्लूएंजा इंसानों में फैलना दुर्लभ है, लेकिन इसके खतरे से बिल्कुल इंकार नहीं किया जा सकता है। इंसानों में यह वायरस कुछ ऐसे लक्षण दिखा सकता है।​
बहुत तेज बुखार
मांसपेशियों में दर्द होना
सिरदर्द
खांसी व सांस फूलना
डायरिया
पेट दर्द
छाती में दर्द
नाक या मसूडों से खून आना
आंख आना

बन सकता है कोरोना जैसी महामारी
डब्ल्यूएचओ ने बताया कि बर्ड फ्लू एक जूनोटिक वायरस है, इसलिए फिलहाल इसके फैलने का खतरा जानवरों में ज्यादा है। लेकिन, ध्यान रखें कि कोरोना वायरस के शुरुआती स्ट्रेन भी जूनोटिक थे, जिन्होंने 2019 में म्यूटेट होकर इंसानों में तेजी फैलना शुरू किया था। इसलिए स्वास्थ्य संगठन इस वायरस के मामलों पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।

एनएचएस बताता है कि जानवरों से इंसानों में बर्ड फ्लू मुख्यतः तीन तरीकों से फैल सकता है। जैसे-
संक्रमित पक्षियों को छूने पर
संक्रमित जानवरों के मल या रहने की जगह छूने पर
संक्रमित जानवर-पक्षी को मारने या पकाने के दौरान

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

भीषण सड़क हादसा बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

भोपाल बैरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को...

अयोध्या नगर में एलएलबी की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली कानून (एलएलबी) की एक छात्रा ने देर...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...