8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्य'बोला था जल्‍दी घर आऊंगा...', कौन हैं डीएसपी सुरेंद्र सिंह जिनकी हरियाणा...

‘बोला था जल्‍दी घर आऊंगा…’, कौन हैं डीएसपी सुरेंद्र सिंह जिनकी हरियाणा में डंपर से कुचलकर हत्‍या कर दी गई?

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा के नूंह में डीएसपी सुरेंद्र सिंह ब‍िश्‍नोई की खनन माफियाओं ने मंगलवार को हत्‍या कर दी। खनन माफियाओं ने उन्हें डंपर से कुचल दिया। वह मेवात में अवैध खनन रुकवाने के लिए पहुंचे थे। डीएसपी सुरेंद्र सिंह डंपर के सामने खड़े हो गए थे। उनकी हत्‍या से सनसनी फैल गई है। यह खबर मिलने के बाद पुलिस अफसर का पूरा परिवार सदमे में है। आज सुबह ही डीएसपी ने फोन पर जल्‍द ही घर लौटने की बात कही थी। तीन महीने बाद ही डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्‍नोई रिटायर होने वाले थे।

घर में दो बच्‍चे, छोटा भाई
डीएसपी सुरेंद्र सिंह 1994 में हरियाणा पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के रूप में भर्ती हुए थे। वह कुरुक्षेत्र में परिवार के साथ रहते थे। मूल रूप से वह हिसार जिले के सारंगपुर गांव के रहने वाले थे। उनका र‍िटायरमेंट इसी साल होना था। 59 साल के सुरेंद्र सिंह के दो बच्चे हैं। एक बेटी बेंगलुरु में बैंक में ऑफिसर है। बेटा कनाडा में पढ़ाई कर रहा है। छोटा भाई अशोक कोऑपरेटिव बैंक में ऑफिसर है। अशोक ने बताया कि आज सुबह 8 बजे ही बड़े भाई से फोन पर बात हुई थी। बातचीत में सुरेंद्र सिंह ने बोला था कि जल्दी घर आऊंगा। 3 महीने बाद उनका रिटायरमेंट था।घर में सुरेंद्र सिंह की हत्‍या की खबर आते ही मातम पसर गया। परिजनों को यकीन नहीं हो रहा कि वो दुनिया में नहीं हैं। परिजनों ने कहा कि उनकी अंतिम विदाई और सलामी हिसार जिले में आदमपुर के सारंगपुर गांव में होगी।

कैसे हुई वारदात?
डीएसपी सुरेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि अरावली हिल्स के पास अवैध खनन हो रहा है। इसके बाद वह मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। खनन रुकवाने के लिए डीएसपी सुरेंद्र सिंह डंपर के सामने जाकर खड़े हो गए। तभी खनन माफिया के गुर्गों ने डंपर चढ़ाकर डीएसपी की जान ले ली। हरियाणा के एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर संदीप खिरवार ने बताया कि दोपहर 12 बजे के करीब सुरेंद्र सिंह की दुखद हत्‍या की सूचना मिली थी। इस मामले में सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...