24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedकरण अनाउंस करने वाले हैं धमाकेदार एक्शन फिल्म, बोले- अब खून खराबा...

करण अनाउंस करने वाले हैं धमाकेदार एक्शन फिल्म, बोले- अब खून खराबा होगा!

Published on

अपनी फिल्मों के लिए भरपूर माहौल बनाने के लिए मशहूर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक नया अपडेट शेयर किया है. उनकी पोस्ट के बाद फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है. करण ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “अब खून खराबा होगा! अनाउंसमेंट कल.” साथ में करण ने लिखा कि कल सुबह 10 बजे वो एक अनाउन्समेंट करने वाले हैं. इस अनाउंसमेंट के साथ फैन्स ने दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया है कि करण आखिर क्या अनाउंसमेंट कर सकते हैं. और अधिकतर लोग एक ही नतीजे पर पहुंच रहे हैं.

टाइगर श्रॉफ और रश्मिका मंदाना की फिल्म
कुछ दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चा थी कि बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ और ‘पुष्पा’ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना साथ में एक फिल्म करने जा रहे हैं. कहा गया कि इस फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट करने वाले हैं और ये करण जौहर के प्रोडक्शन में बनेगी.हालांकि इन रिपोर्ट्स पर कोई पक्की कन्फर्मेशन नहीं आई थी. लेकिन अब करण ने जो ताजा अपडेट दी है उसके हिसाब से यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि करण सोमवार को टाइगर-रश्मिका वाली फिल्म ही अनाउंस करने वाले हैं.

रश्मिका और टाइगर का अगला प्रोजेक्ट
रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपनी बॉलीवुड फिल्म ‘गुडबाय’ का शूट निपटाया है. इसमें वो अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘मिशन मजनूं’ भी रिलीज के लिए रेडी है. उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स जल्दी ही इसकी रिलीज डेट अनाउंस करेंगे.

रणबीर कपूर के साथ संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ पर भी रश्मिका काम शुरू कर चुकी हैं. अप्रैल में दोनों स्टार्स मनाली में शूट करते नजर आए थे. इस महीने या फिर अगस्त तक रश्मिका अपने धमाकेदार प्रोजेक्ट ‘पुष्पा: द रूल’ पर वापिस लौटेंगी. उन्हें अल्लू अर्जुन के साथ अपनी फिल्म का सीक्वल शूट करना है. फिलहाल वो तमिल स्टार विजय के साथ ‘वरिसु’ का शूट कर रही हैं. टाइगर की बात करें तो इस साल उनकी रिलीज ‘हीरोपंती 2’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप थी. मगर इस साल उनकी एक और प्रोजेक्ट ‘गणपत’ भी रिलीज होनी है. कृति सेनन के साथ उनकी ये फिल्म दिसंबर में थिएटर्स पहुंचेगी.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...