13.7 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeन्यूड फोटोशूट से बुरे फंसे रणवीर सिंह, 67A में FIR, गिरफ्तारी की...

न्यूड फोटोशूट से बुरे फंसे रणवीर सिंह, 67A में FIR, गिरफ्तारी की तलवार

Published on

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर बवाल हो गया है. न्यूड तस्वीरों को लेकर पहले ही लोगों की ट्रोलिंग झेल रहे रणवीर सिंह अब कानूनी पचड़े में भी फंसते दिख रहे हैं. न्यूड फोटोशूट कराने पर एक्टर के खिलाफ मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने FIR दर्ज की गई है. रणवीर की गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही है. रणवीर पर ‘महिलाओं की भावनाएं आहत’ करने का आरोप है.

कानूनी पचड़े में फंसे रणवीर
रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है. NGO चलाने वाले ललित श्याम ने रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. उनका आरोप है रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें देखने के बाद महिलाओं के मन में लज्जा पैदा होगी. उनकी मांग है कि ट्विटर और इंस्टाग्राम से रणवीर की न्यूड तस्वीरें हटाई जाएं. सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. मंगलवार को इस मामले में FIR दर्ज हुई है.

एनजीओ की तरफ से FIR दर्ज कराने वाले वकील ने आजतक डॉट इन को बताया कि वे रणवीर सिंह की गिरफ्तारी चाहते हैं. सोमवार को उन्होंने इस मामले में पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने जांच के लिए 48 घंटे का समय मांगा था. आज सुबह (मंगलवार) रणवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

रणवीर को होगी कितनी सजा?
वकील ने बताया कि IPC की धारा 292 के तहत 5 साल और धारा 293 के तहत 3 साल की सजा का प्रावधान है. वहीं आईटी एक्ट 67 A के तहत 5 साल की सजा हो सकती है. रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था. इस बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें जैसे ही पोस्ट हुईं सोशल मीडिया पर हर ओर रणवीर सिंह छा गए थे. फैंस ने रणवीर की तारीफ की, तो हेटर्स ने एक्टर को उनके बोल्ड चॉइसेज के लिए ट्रोल किया. रणवीर की न्यूड तस्वीरों पर ढेरों मीम्स बने. यहां तक तो सब ठीक था लेकिन अब बात थाने तक पहुंच गई, जिसकी वजह से अब ये मैटर सीरियस हो गया है.

रणवीर को किसने किया सपोर्ट?
बॉलीवुड के हार्टथ्रोब रणवीर सिंह के लिए इंडस्ट्री खुलकर सामने आ रही है. ज्यादातर स्टार्स ने अपने चहेते रणवीर को सपोर्ट किया है. आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा, मसाबा गुप्ता, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दीया मिर्जा, राम गोपाल वर्मा, उर्फी जावेद, पूनम पांडे ने रणवीर को इस मैटर में सपोर्ट किया है. न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका उनकी सबसे बड़ी सपोर्टर हैं. खबरें हैं कि दीपिका इस मैगजीन फोटोशूट का हिस्सा शुरुआत से थीं. दीपिका को ये कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया था.

अक्सर ट्रोल होते हैं रणवीर
अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए रणवीर सिंह को लोगों की ढेर सारी अटेंशन मिलती है. जहां कई लोग रणवीर के इस स्टाइल से इंप्रेस रहते हैं तो कईयों को उनका ड्रेसअप पसंद नहीं आता. रणवीर के क्रेजी आउटफिट्स का वे अक्सर मजाक उड़ाते हैं. अब एक्टर ने न्यूड फोटोशूट करवा लिया, तो इस पर लोगों को कुछ तो कहना ही था… क्योंकि उनका काम है कहना.

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...