17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य271 में 122 सीटें, सोशल मीडिया पर बोले लोग- महाराष्ट्र को बीजेपी-शिंदे...

271 में 122 सीटें, सोशल मीडिया पर बोले लोग- महाराष्ट्र को बीजेपी-शिंदे ‘सेना’ का साथ पसंद है

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में 271 ग्राम पंचायत चुनावों के नतीजे घोषित हो गए हैं। एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि चुनाव में बीजेपी और उनके नेतृत्व वाले शिवसेना गुट की सरकार को लोगों ने वोट किया। गौरतलब है कि 238 ग्राम पंचायतों में बिना पार्टी चिह्न के चुनाव हुए, जबकि 33 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध जीत दर्ज की गई। चुनाव नतीजे आने के बाद ट्विटर पर #BigWinForEknathShinde ट्रेंड हो रहा है।

ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया, ‘लोगों ने ग्राम पंचायत चुनाव में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन सरकार के लिए वोट किया। शिवसेना-बीजेपी गठबंधन के सभी जीते हुए उम्मीदवारों को बधाई। इसके अलावा दोनों दलों के कर्मठ कार्यकर्ताओं का भी शुक्रिया जिन्होंने चुनाव में बहुत मेहनत की।’

इसी के साथ शिंदे ने एक अभिनंदन पोस्टर शेयर किया है जिसमें शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे और आनंद दिघे की तस्वीर है। इसी के साथ चुनाव नतीजे की टैली भी लिखी हुई है। इसके अनुसार, 271 सीटों पर हुए ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजों में बीजेपी को 82, शिवसेना को (एकनाथ शिंदे गुट) 40, उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना को 27, एनसीपी को 53, कांग्रेस को 22 और अन्य को 47 सीटों पर सीट मिली। यानी शिंदे-बीजेपी को कुल 122 सीटें मिलीं।

सरकार बनने के बाद एकनाथ शिंदे की सरकार अपनी पहली परीक्षा में पास हो गई है और ट्विटर पर #BigWinForEknathShinde ट्रेंड कर रहा है। यहां लोग एकनाथ शिंदे को उद्धव ठाकरे से बेहतर शासक बताते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं।सौरभ तिवारी नाम के यूजर ने लिखा, ‘ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे दिखा रहे हैं कि महाराष्ट्र की जनता ने अपवित्र गठबंधन और खासकर उद्धव ठाकरे गुट को खारिज कर दिया है। पूरा महाराष्ट्र जश्न मना रहा है। उद्धव ठाकरे के खिलाफ जीत की बधाई।’

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘उन्हें कई लोगों का समर्थन मिला। वह परफेक्ट हैं और खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है।’दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शिंदे महाराष्ट्र में बढ़िया काम कर रहे हैं। मैं पूरी तरह से प्रभावित हूं।’एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली असली शिवसेना की कितनी शानदार जीत हुई है।’दिव्या नाम के यूजर ने लिखा, ‘एकनाथ शिंदे के लिए बड़ी क्योंकि हमने उन्हें हर कदम पर सपोर्ट किया है।’

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this