12.8 C
London
Thursday, April 9, 2026
Homeभेल न्यूज़अवधपुरी में अनूठी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में पहुंची विधायक

अवधपुरी में अनूठी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में पहुंची विधायक

Published on

भोपाल

जन्मष्टमी पर अवधपुरी स्थित निर्मल पैलेस में गुरूवार को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई इस प्रतियोगिता में चौपाल संस्था के सदस्यों की जबरदस्त प्रस्तुति देखी गई । यह सामाजिक संस्था चौपाल के तत्वाधान में गुरूवार को अवधपुरी में निर्मल पैलेस के खेल मैदान में अपने तरह की अनूठी मटकी फोड़ प्रतियोगिता थी है।

इस कार्यक्रम के आयोजक ललित शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बहुत दूर दूर से प्रतियोगी ग्वालों की टीम ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के संयोजक अश्वनी राय और रमन तिवारी ने बताया कि आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप गोविंदपुरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने जमकर लुफ्त उठाया। इस कार्यक्रम में अवधपुरी के एवं इसके आस पास के हजारों भक्तों ने प्रतियोगिता का आनंद लिया । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा वृंदावन के कलाकार देंगे रासलीला और ब्रज की होली की प्रस्तुति भेल । श्रीकृष्ण मंदिर बरखेड़ा भेल में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम सात बजे से किया जाएगा। भेल यादव सभा श्रीकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव और सचिव सुनील यादव ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मथुरा वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रासलीला और ब्रज की होली की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन भेल जनसेवा समिति द्वारा किया जाएगा।

Latest articles

जैतो में 31 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात; सीएम मान का ऐलान- बेअदबी के दोषियों को होगी उम्रकैद

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जैतो शहर में...

पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान की होगी गिरदावरी

सीएम मान ने बेअदबी पर नए कानून और मुफ्त बिजली का बताया फॉर्मूला चंडीगढ़। पंजाब...

बच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाने और मस्तिष्क विकास के लिए प्रदेश में आज से शुरू होगा ‘पोषण पखवाड़ा’

भोपाल। मप्र सरकार ने छोटे बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत को कम करने...

मीनाल गेट पर भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी से घर लौट रहे बीएचईएल कर्मी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित मीनाल गेट पर मंगलवार और बुधवार...

More like this

ईपीएस-2026: अब ‘जितनी सेवा, उतनी पेंशन’ का नियम लागू, हायर पेंशन का विकल्प हुआ खत्म

भोपाल। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा 1 अप्रैल 2026 से लागू की गई...

बीएचईएल प्रेस शॉप में अत्याधुनिक ‘कट टू लेंग्थ’ मशीन का उद्घाटन, उत्पादन क्षमता में होगा इजाफा

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल ने तकनीकी उन्नयन की दिशा में एक...

बीएचईएल भोपाल में नई तकनीक का आगाज: ईडी ने किया सीएनसी फ्लेम कटिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने अपने आधुनिकीकरण एवं तकनीकी उन्नयन अभियानों...