15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयदाऊद और उसके गुर्गों पर अब लाखों का इनाम, लेकिन हाथ कैसे...

दाऊद और उसके गुर्गों पर अब लाखों का इनाम, लेकिन हाथ कैसे आएंगे देश के ये दुश्मन!

Published on

मुंबई

पाकिस्तान में तीन दशक से ज्यादा अरसे से पनाह लिए दाऊद इब्राहिम की भारतीय खुफिया एजेंसियों को तलाश है। अब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बड़ा ऐलान किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दाऊद पर 25 लाख रुपये की इनामी राशि की घोषणा की है। जिसके बाद दाऊद और उसके गुर्गों की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। एनआईए (NIA) ने दाऊद गैंग के कुछ अन्य अपराधियों पर भी इसी तरह से इनाम का ऐलान किया गया है। एनआईए के मुताबिक दाऊद गिरोह के लोग हिंदुस्तान में अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। जिसमें अवैध हथियार, विस्फोटक, ड्रग्स और फर्जी नोटों की तस्करी जैसे अपराध शामिल हैं। इतना ही नहीं दाऊद पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई (ISI) और आतंकी संगठनों के साथ मिलकर भी भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है।

15 से लेकर 25 लाख तक का इनाम
एनआईए की इस लिस्ट में दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम उर्फ हाजी अनीस, उसका खास जावेद पटेल उर्फ जावेद चिकना, शकील शेख उर्फ छोटा शकील और इब्राहिम मुस्ताक अब्दुल रज्जाक मेनन उर्फ टाइगर मेनन के ऊपर यह इनाम घोषित किया गया है। एजेंसी की तरफ से जहां डॉन दाऊद इब्राहिम ऊपर 25 लाख का इनाम जारी किया है तो वहीं छोटा शकील के ऊपर 20 लाख का इनाम रखा गया है। जबकि अन्य आरोपियों जैसे अनीस चिकना और मेनन के ऊपर 15-15 लाख का इनाम घोषित किया गया है।

पहले भी रखा जा चुका है इनाम
दाऊद इब्राहिम को अंडरवर्ल्ड डॉन के अलावा कुछ साल पहले ग्लोबल टेररिस्ट भी घोषित किया गया है। बता दें कि दाऊद की फिलहाल पाकिस्तान के कराची में रहता है। हालांकि पाकिस्तान इस बात को सिरे से इनकार करता रहा है। हिंदुस्तान को कई मामलों में दाऊद इब्राहिम की तलाश है जिसमें वह सीधे तौर पर अपराधी है। जिसमें साल 1993 में हुए सीरियल बम धमाकों का मामला सबसे अहम है। दाऊद पर इसके पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी साल 2003 में 25 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था।

एक्शन में एनआईए
आपको बता दें कि इसी साल के मई के महीने में एनआईए ने दाऊद दाऊद इब्राहिम के खिलाफ 29 जगहों पर छापेमारी की थी। जिसमें हाजी अली और माहिम दरगाह से जुड़े ट्रस्टी सुहैल खंडवानी शामिल थे। इस मामले में 1993 ब्लास्ट के आरोपी समीर हिंगोरा, सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट, छोटा शकील का रिश्तेदार गुड्डू पठान दाऊद का भाई इकबाल कासकर और कयूम शेख शामिल थे।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...