4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यकटरा में रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ बंद, संघर्ष समिति के पांच सदस्य...

कटरा में रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ बंद, संघर्ष समिति के पांच सदस्य भूख हड़ताल पर बैठेंगे

Published on

कटरा,

जम्मू-कश्मीर के कटरा में 250 करोड़ रुपये के रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ बुधवार को बंद रखा गया. यह रोपवे ताराकोट मार्ग से सांझी छत को जोड़ेगा, जिससे माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर तक जाने में सुविधा होगी. स्थानीय व्यापारियों, पोनी ऑपरेटरों और पालकी चलाने वालों ने इस प्रोजेक्ट को अपनी आजीविका के लिए खतरा बताया है. माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने इस प्रोजेक्ट का विरोध करते हुए शालिमार पार्क से एक बड़ी रैली निकाली. प्रदर्शनकारियों ने काले बैंड पहनकर और पोस्टर लेकर श्राइन बोर्ड और इस योजना के खिलाफ नारेबाजी की.

रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ बुधवार को बंद रखा गया
संघर्ष समिति के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह जम्वाल ने कहा कि यह प्रोजेक्ट 60 हजार परिवारों के लिए संकट पैदा करेगा. इसमें होटल व्यवसायी, दुकानदार, पोनी ऑपरेटर, श्रमिक और ट्रांसपोर्टर सभी शामिल हैं. हम चाहते हैं कि सरकार इस प्रोजेक्ट को रद्द करे.

प्रदर्शनकारियों ने पांच सदस्यों की भूख हड़ताल का भी ऐलान किया और उपराज्यपाल या गृह मंत्री से लिखित आश्वासन मांगा कि यह प्रोजेक्ट रद्द किया जाएगा. पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने भी प्रदर्शन में भाग लिया. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने 15 दिसंबर तक समाधान का वादा किया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ.

यह प्रोजेक्ट ना केवल हमारी आजीविका के लिए खतरा है बल्कि हमारी धार्मिक भावनाओं को भी आहत करता है. कटरा के बंद के कारण स्थानीय जीवन प्रभावित हुआ और सड़कों पर वाहन कम नजर आए. समिति का कहना है कि वो अपनी आजीविका और अधिकारों की रक्षा के लिए यह लड़ाई जारी रखेंगे.

प्रदर्शनकारियों ने पांच सदस्यों की भूख हड़ताल का ऐलान किया
बता दें, वैष्णो देवी में करीब एक करोड़ श्रद्धालु हर साल दर्शन के लिए आते हैं जिसे देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रोपवे लगाने का फैसला किया. वैष्णो देवी यात्रा को बढ़ावा देने के लिए और बुजुर्ग, बच्चों तथा बीमार श्रद्धालुओं को इस 13 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर सुविधा देने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटरा वैष्णो देवी में रोपवे प्रोजेक्ट लगाने जा रहा है.

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...