5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयराष्‍ट्रपति पुतिन ने बताया गैस सप्‍लाई शुरू का विकल्प, क्या लालच में...

राष्‍ट्रपति पुतिन ने बताया गैस सप्‍लाई शुरू का विकल्प, क्या लालच में आएंगे यूरोपीय देश?

Published on

मास्को

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि उनका देश बाल्टिक सागर के जरिए जर्मनी जाने वाली नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन से यूरोप को गैस की आपूर्ति फिर शुरू करने के लिए तैयार है। पुतिन ने मास्को में एक ऊर्जा मंच को संबोधित करते हुए फिर आरोप लगाया कि नॉर्ड स्ट्रीम 1 पाइपलाइन के दोनों लिंक और नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन के दो में से एक लिंक में विस्फोटों के पीछे अमेरिका का हाथ होने की आशंका है। पाइपलाइन में विस्फोटों के कारण बड़े पैमाने पर गैस का रिसाव हुआ और आपूर्ति ठप हो गई। अमेरिका पहले भी पुतिन के ऐसे आरोपों को खारिज कर चुका है।

पाइपलाइन की रिपेयरिंग संभव
राष्‍ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस की तरफ से गैस की सप्‍लाई यूरोप को पाइपलाइन के एक हिस्‍से से की जा सकती है। लेकिन गेंद अब यूरोप के पाले में है। उन्‍हें यह फैसला लेना है कि वो ऐसा चाहते हैं या नहीं। नॉर्ड स्‍ट्रीम 1 और नॉर्ड स्‍ट्रीम 2 पाइपलाइनों का निर्माण रूस ने बाल्टिक सागर की तलहटी में कराया था। पिछले महीने हुए एक ब्‍लास्‍ट में इस पाइपलाइन को खासा नुकसान पहुंचा है। इस ब्‍लास्‍ट की अंतरराष्‍ट्रीय जांच जारी है। पुतिन ने कहा कि इन पाइपलाइन को रिपेयर करना संभव है। नॉर्ड स्‍ट्रीम की तीन पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा है। इस पाइपलाइन की एक ही लाइन नॉर्ड स्‍ट्रीम 2 ही काम कर रही है। इसकी क्षमता 27.5 अरब क्‍यूबिक मीटर है।

तीन देश कर रहे जांच
पुतिन ने कहा कि अगर यूरोप चाहे तो रूस उस एक लाइन के गैस टैप्‍स को खोल सकता है। पाइपलाइन इस समय यूक्रेन संकट में टकराव का बड़ा कारण बन गई है। डेनमार्क और स्‍वीडन के तट पर बाल्टिक सागर में लीक होती गैस से मुश्किलें बढ़ गई हैं। यूरोप को शक है कि रूस ने इस पाइपलाइन में ब्‍लास्‍ट किया है। वहीं रूस ने पश्चिमी देशों और अमेरिका को इसके लिए दोषी ठहराया है। जर्मनी, डेनमार्क और स्वीडन की तरफ से इस ब्‍लास्‍ट की जांच की जा रही है।

पुतिन ने दिया भरोसा
पुतिन का कहना है कि नॉर्ड स्‍ट्रीम 2 का लिंक सुरक्षित है और रूस यूरोप को गैस सप्‍लाई कर सकता है। नॉर्ड स्‍ट्रीम 2 पाइपलाइन के जरिए यूरोप तक कभी भी नैचुरल गैस की सप्‍लाई नहीं हो सकी क्‍योंकि जर्मनी ने इसके फ्लो को रोक दिया था। 24 फरवरी को जब से यूक्रेन में जंग शुरू हुई है तब से ही यह बहाव रुका हुआ है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...