11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यमुझे पता था, हमारे वीडियो से बहुत सारे लोगों को मिर्ची लगेगी....',...

मुझे पता था, हमारे वीडियो से बहुत सारे लोगों को मिर्ची लगेगी….’, बोले मुकेश साहनी

Published on

पटना,

उधमपुर रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी और मुकेश साहनी की वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लालू परिवार पर बिना नाम लिए निशाना साधा था. पीएम की प्रतिक्रिया के बाद देश भर में इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है. इसी बहस को लेकर वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने कहा कि मुझे पता था कि हमारे वीडियो को जब लोग देखेंगे तो बहुत सारे लोगों को मिर्ची लगेगी. प्रधानमंत्री को भी हमारे वीडियो पर बयान देना पड़ा. मैं मल्लाह का बेटा हूं और मैं भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनना चाहता हूं.

मुकेश साहनी ने प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए कहा कि चेचरा मछली लेकर मैं गया था जो हम लोग वापसी के समय खा रहे थे. मुझे पता था कि हमारे वीडियो को जब लोग देखेंगे तो बहुत सारे लोगों को मिर्ची लगेगी. प्रधानमंत्री को भी हमारे वीडियो पर बयान देना पड़ा, वो वीडियो 8 अप्रैल का है.

‘जानबूझकर डाला गया था वीडियो’
उन्होंने बातचीत के दौरान आगे कहा कि नवरात्रि में पहले कभी-कभी मांसाहारी भोजन करता था. विरोधियों ने बेमतलब का बवाल खड़ा कर दिया है. हंसी मजाक के दौरान वीडियो बनाया गया था. वीडियो वायरल होने के बाद जब अगले दिन संतरा का वीडियो हमने डाला था तो उ समय हम लोगों ने चिढ़ाने के इरादे से ही वीडियो बनाया था, यह वीडियो जानबूझकर डाला गया था.

नवरात्र के बाद फिर खाएंगे मछली: मुकेश साहनी
मुकेश साहनी ने कहा कि नवरात्र खत्म होने के बाद हम लोग फिर से हेलीकॉप्टर में बैठकर मछली पार्टी होगी और खूब होगी. मछली वाला वीडियो वायरल होने के लिए मुझे कोई तकलीफ नहीं है और माफी मांगने की भी कोई जरूरत नहीं है. नवरात्र के बाद हम लोग रोज मछली खाएंगे, जिससे भाजपा वाले चिढ़ते रहे.

मल्लाह का बेटा को बीजेपी को गंभीरता से लेना पड़ेगा, बीजेपी वाले चुनाव में मुझे अपने साथ लाने की कोशिश कर रहे थे और मुझे एक सीट का ऑफर दे रहे थे. पीएम मोदी को हिंदुओं का ठेकेदार नहीं बनना चाहिए. मैंने वीडियो डालकर हिंदू आस्था के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया है. हां, वीडियो की टाइमिंग को लेकर लगता है कि मुझे उसे समय वीडियो नहीं डालना चाहिए था.

‘मैं क्यों नहीं बन सकता CM’
वीआईपी पार्टी के चीफ के मुताबिक, मैं और तेजस्वी अपना अहंकार को त्याग करके साथ आए हैं. राजद के साथ हमारा गठबंधन अगले विधानसभा चुनाव 2025 और 2029 के लिए भी है. हां, मैं बहुत महत्वाकांक्षी हूं. मैं मल्लाह का बेटा हूं और मैं भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनना चाहता हूं. जब मधु कोड़ा और जीतनराम मांझी मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो मैं क्यों नहीं. मेरी पैसा वाला बनने की इच्छा शुरू से थी. 2025 में तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे और मैं उपमुख्यमंत्री.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...