भोपाल
श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को सोनागिरी स्थित बीमा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांट कर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रकाश चौकसे, विजेंद्र पाटिल, राजेन्द्र धौसले, सुशील प्रजापति, उपेंद्र सिंह, वीरू लाहौरी, सतीश कनोजिया, बीडी शुक्रवारे मौजूद थे।