13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराष्ट्रीयबाप ने 20 मिनट तक डांटा था, बेटे ने 20 बार चाकू...

बाप ने 20 मिनट तक डांटा था, बेटे ने 20 बार चाकू घोंपा… पालम हत्याकांड में खुलासा

Published on

नई दिल्ली

पालम गांव में परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में आरोपी केशव ने पुलिस पूछताछ में काफी कुछ बताया है। पूछताछ से पता चला है कि वह घरवालों के बात-बात पर ताने मारने और पिता के आए दिन चिल्लाने से इतना गुस्से में था कि उनकी हत्या करते वक्त उसके दिमाग में परिवार के सभी सदस्यों की बेरहमी से हत्या करने की बात ही चल रही थी। बता दें कि पालम गांव इलाके के राजनगर पार्ट-2 में आरोपी केशव ने गुस्से में आकर अपनी दादी, माता-पिता और छोटी बहन की बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मरने वाले सभी लोगों के गले और छाती में चाकू के वार किए गए थे।

अपने किए पर कोई पछताछा नहीं
पुलिस से पूछताछ के दौरान आरोपी केशव सैनी (25) ने बताया, ‘मंगलवार सुबह वह देर से सोकर उठा था, जिसकी वजह से उसके पिता दिनेश सैनी (50) उस पर बहुत गुस्सा हुए और करीब 20 मिनट तक उस पर चिल्लाते रहे।’ सूत्रों ने बताया कि दिनेश केशव पर काफी चिल्लाए… और उसे कहा कि तुम नकारा हो और घर पर बोझ बने हुए हो। पिता की बात पर केशव चिढ़ गया और गुस्से में घर से बाहर चला गया। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि केशव व्यवाहर से काफी सख्त है और वह पूछताछ में आसानी से नहीं टूटा। उसे अपने किए पर भी कोई पछतावा नहीं है। यहां तक की पूछताछ के दौरान भी वह अपने परिवार के बारे में बात करते हुए भी उन पर भड़क रहा था। केशव ने पूछताछ के दौरान कहा कि जब वह अपने पूरे परिवार का कत्ल कर रहा था, तब उसके दिमाग में उन्हें बेरहमी से मारने का ही ख्याल था, खासकर अपने पिता को।

पिता के रवैये से रहता था नाराज
आरोपी केशव ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका अपनी गर्लफ्रेंड से एक साल पहले ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप ने उसे पूरी तरह तोड़ दिया था लेकिन उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने उस समय उसका सपोर्ट नहीं किया, बल्कि उस समय भी उसके पिता उस पर चिल्लाए थे। यही नहीं, जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होता था, तब भी उसके पिता उसकी गर्लफ्रेंड के सामने उस पर चिल्लाते थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने अपने पिता पर चाकू से करीब 18-20 वार किए हैं।

नशे की लत ने करवाई परिवार की हत्या
पुलिस ने जानकारी दी कि पूछताछ में केशव ने बताया कि कैसे वह परिवार के लोगों से नफरत करने लगा था, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि शवों को ठिकाने लगाने के बारे में उसकी क्या प्लानिंग थी। पुलिस और परिवार के लोगों ने बताया कि अभी तक की तफ्तीश में पता लगा है कि केशव नशे का आदी है। कुछ समय पहले इसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया था, लेकिन करीब पांच महीने पहले केशव की मां इसे वहां से ले आई थी। उस वक्त केशव ने अपनी मां के सामने गिड़गिड़ाते हुए कहा भी था कि मां अब मैं नशा नहीं करूंगा, बस मुझे यहां से ले चलो। उसकी ऐसी दशा देखकर केशव की मां दर्शन उसे वहां से ले आई थीं। लेकिन घर आकर उसकी नशे की आदत नहीं गई। अक्सर वह अपने परिवार से नशा करने के लिए पैसों की मांग करता रहता था। इसी बात को लेकर घर में कई बार झगड़ा हो जाता था।

इकलौते बेटे ने परिवार को किया खत्म
बता दें कि पालम गांव थाना इलाके के राजनगर पार्ट-2 में 25 साल के केशव सैनी ने गुस्से में आकर अपनी दादी, माता-पिता और छोटी बहन की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। सभी के गले और छाती में चाकू से वार किए गए थे। दादी का शव बिस्तर पर, माता-पिता का बाथरूम में और 22 साल की बहन कमरे के अंदर मिला था। चार हत्याओं के आरोपी युवक को इसी के अन्य परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। हत्या का कारण नशा करने के लिए परिवारवालों का पैसे देने से मना करना बताया जा रहा है। जिसके चलते हुए झगड़े के बाद युवक ने अपने परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार डाला।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एनएचपीसी ओएफएस: केंद्र सरकार 71 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचेगी 6% तक हिस्सेदारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के ऑफर फॉर सेल (OFS) की शुरुआत के साथ ही...

भारतीय वायुसेना का बढ़ेगा दबदबा, DRDO के साथ मिलकर किया रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO और भारतीय वायु सेना मंगलवार...

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...