11.1 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeराज्यगैंगस्टर राजू ठेठ की हत्या के बाद पूरे राजस्थान में नाकेबंदी, 5...

गैंगस्टर राजू ठेठ की हत्या के बाद पूरे राजस्थान में नाकेबंदी, 5 में से 4 संदिग्धों की हुई पहचान

Published on

जयपुर,

राजस्थान के सीकर में गैंगस्टर राजू ठेठ की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में नाकेबंदी कर दी गई है. पुलिस ने 5 में से चार संदिग्धों की पहचान कर ली है. पुलिस बदमाशों की तलाश में चप्पा-चप्पा छान रही है. वहीं हालात देखते हुए सीकर के बाजार बंद कर दिए गए हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. राजस्थान पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजू ठेठ हत्याकांड में शामिल 5 संदिग्धों में से 4 की पहचान कर ली गई है. पूरे प्रदेश में नाकाबंदी की गई है. सीकर में स्थिति शांतिपूर्ण है. स्थिति पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है.

बता दें कि इस गैंगवॉर में प्राइवेट कोचिंग संस्थान में कोचिंग करने आई छात्रा के पिता की भी मौत हुई है. छात्रा नागौर जिले के छोटी खाटू थाना इलाके की रहने वाली है. वह सीकर में एक निजी कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी कर रही थी और यहां एक निजी हॉस्टल में रह रही थी. उसके पिता छात्रा से मिलने के लिए सीकर आए थे और उन्होंने कोचिंग संस्थान के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर रखी थी.

गाड़ी की चाबी नहीं देने पर हत्या
राजू ठेठ पर फायरिंग कर अपराधी भाग रहे थे और भागते हुए अपराधियों ने छात्रा के पिता से गाड़ी की चाबी छीनने की कोशिश की. जब लड़की के पिता ने चाबी नहीं दी तो आरोपियों ने लड़की के पिता पर भी फायर कर दिया. जिससे नागौर जिले के छोटू खाटू निवासी ताराचंद की मौत हो गई. बदमाश उनकी सफेद रंग की कार लेकर फरार हो गये.

झुंझुनू जिले में सर्च ऑपरेशन जारी
झुंझुनूं जिले के बघोली नदी के किनारे के पास तलाशी अभियान जारी है. साथ ही खेतड़ी, बुहाना और नवलगढ़ क्षेत्र के गांवों में सर्च ऑपरेशन जारी है. बघोली नदी तट के पास एक कार बरामद की गई है. पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी यहीं आसपास छिपे हो सकते हैं. इन इलाकों में सीकर और झुंझुनू पुलिस के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी डेरा डाले हुए हैं.

नीमका में बदमाशों ने बदली कार
जानकारी के मुताबिक सीकर जिले के नीमका थाना क्षेत्र में राजू ठेठ हत्याकांड के आरोपियों ने अपनी गाड़ी बदली थी. यहां भी आरोपियों ने फायरिंग की थी. नीमका थाना बहरोड़ हरियाणा सीमा के बहुत करीब है. जिस गाड़ी को बदमाशों ने नीमका से बदला है उस क्रेटा कार का नंबर RJ 45 CH 1786 बताया गया है.

सीकर में धरना प्रदर्शन शुरू
इस गैंगवॉर के बाद सीकर जिले में बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है. कल्याण अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर लाडनू विधायक मुकेश भाकर और राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष निर्मल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग धरने पर बैठ गए हैं. विधायक भाकर ने कहा कि हम पुलिस की जांच से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं. पुलिस अभी तक भी बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही है. जिस तरह की ये घटना हुई है और बदमाशों का फायरिंग करते हुए जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसे देखकर कौन अभिभावक अपने बच्चों को यहां पढ़ने के लिए भेजेगा. ये घटना सीकर पर एक धब्बा है.

छात्रा के लिए मुफ्त कोचिंग की घोषणा
बता दें कि मृतक ताराचंद की बेटी सीकर स्थित जिस कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करती है, उसने छात्रा को मुफ्त कोचिंग देने की घोषणा की है. संस्थान के डायरेक्टर ने घोषणा करते हुए कहा है कि मृतक के परिवार का कोई भी बच्चा सीएलसी में कोचिंग लेने आएगा, तो उसे भी निशुल्क कोचिंग दी जाएगी.

गैंगस्टर आनंदपाल की मौत का बदला?
राजू ठेठ की हत्या के तार लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग से जुड़ रहे हैं. इसे पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर आनंदपाल की मौत का बदला माना जा रहा है. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी हिस्ट्रीशीटर रोहित गोदारा ने ली है. रोहित गोदारा के खिलाफ राजस्थान के अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...