18.8 C
London
Sunday, July 6, 2025
Homeभेल न्यूज़भोजपाल मेला : बीएसएफ ने लगाई गैस हथियारों की प्रदर्शनी, जवानों ने...

भोजपाल मेला : बीएसएफ ने लगाई गैस हथियारों की प्रदर्शनी, जवानों ने दी बैंड की प्रस्तुति

Published on

भोपाल

भारत के 75वें स्वतंत्रता वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेले के दौरान गैस इकाई सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर द्वारा अप्राणघातक म्यूनेशन और हथियार प्रणालियों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम मेंं मुख्य अतिथि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल और विशिष्ट अतिथि सेवा भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रावेंद्र सिंह थे। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, जाहिद खान आदि मौजूद रहे।

बता दें कि भारत के समस्त राज्यों का पुलिस बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल देश की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इन म्यूनेशनों और हथियारों का इस्तेमाल करता है। इस प्रदर्शनी का विभिन्न विद्यालयों-महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ही मेले में आने वाले लोगों ने अवलोकन किया। इसमें गैस म्यूनेशन और हथियार जैसे अश्रु गैस गन, मल्टी बैरल लॉंचर, अग्नि वर्षा और मल्टी शैल लॉचर प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण रहे। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को देश की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में गैस इकाई की भूमिका की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त सीमा सुरक्षा बल की एक फोटो गैलरी को भी प्रदर्शित किया गया, जो राष्ट्र्रीय एकता और अखंडता के लिए सीमा सुरक्षा बल के योगदान और 1971 के युद्ध, कारगिल युद्ध, आतंकवाद, नक्सलवाद प्रभावित इलाकों के साथ ही देश की सीमाओं की सुरक्षा में सीमा सुरक्षा बल के योगदान को प्रदर्शित किया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के बैंड द्वारा देशभक्ति धुनों को बजाया गया, जिसकी दर्शकों ने सराहना की। इस प्रदर्शनी का आयोजन अश्रु गैस ईकाई/सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर ग्वालियार और 151वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के नेतृत्व में किया गया।

संगीतमय नाटकीय रामलीला की प्रस्तुति आज
मेला मंच पर शनिवार 17 दिसम्बर को संगीतमय नाटकीय रामलीला की प्रस्तुति दी जाएगी। संस्कृति कला संगम नई दिल्ली द्वारा दी जाने वाली इस प्रस्तुति में तीन घंटे में संस्था के 25 कलाकारों द्वारा सम्पूर्ण रामलीला का संगीतमय नाटकीय मंचन किया जाएगा।

Latest articles

Women Health Tips:महिलाओं की सेहत के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

Women Health Tips:आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान...

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

More like this

मंत्री कृष्णा गौर ने किया महिला आध्यात्मिक सशक्तिकरण राष्ट्रीय सम्मेलन एवं राजयोग शिविर’ का शुभारंभ

भेल भोपालमंत्री कृष्णा गौर ने किया महिला आध्यात्मिक सशक्तिकरण राष्ट्रीय सम्मेलन एवं राजयोग शिविर'...

स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भेल भोपालस्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि,भेल क्षेत्र में भारतीय संत, योगी...

पर्यावरण को बचाना हम सब का कर्तव्य है- रंजन कुमार— बीएचईएल हरिद्वार में पर्यावरण जागरूकता माह का समापन

हरिद्वारपर्यावरण को बचाना हम सब का कर्तव्य है- रंजन कुमार— बीएचईएल हरिद्वार में पर्यावरण...