25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यरेल नीर की बोतल, 5 रुपये की ओवरचार्जिंग और ठुक गया लाख...

रेल नीर की बोतल, 5 रुपये की ओवरचार्जिंग और ठुक गया लाख रुपये का जुर्माना, जानिए पूरी बात

Published on

नई दिल्ली

रेलगाड़ी में पानी की बोतल बिकते आपने भी देखा होगा। रेलवे ने पानी के एक लीटर वाले बोतल की कीमत 15 रुपये तय कर रखा है। इससे ज्यादा कीमत पर बेचने की मनाही है। इसे रेलवे के कुछ कैटरिंग ठेकेदार नहीं मानते हैं। उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ पिछले दिनों हरियाणा के अंबाला डिवीजन में। वहां एक कैटरिंग ठेकेदार को पानी की बोतल पर पांच रुपये ज्यादा वसूलने की वजह से एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

क्या है वाकया
यह घटना चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली 12232 सुपरफास्ट एक्सप्रेस की है। उस ट्रेन में पेंट्री कार की सुविधा नहीं है। इसलिए उसमें इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन के अधिकृत लाइसेंसी ठेकेदार ऑन बोर्ड वेंडिंग करते हैं। उसी ट्रेन में पिछले दिनों एक यात्री चंडीगढ़ से शाहजहांपुर जा रहा था। उसने आईआरसीटीसी के अधिकृत वेंडर से रेल नीर की एक बोतल खरीदी। इसकी कीमत 15 रुपये के बजाए 20 रुपये वसूली गई। इसकी शिकायत यात्री ने ट्वीटर पर की। साथ ही उस वेंडर का एक वीडियो भी अपलोड कर दिया।

शिकायत पर हुई गिरफ्तारी
इस शिकायत पर उत्तर रेलवे तुरत हरकत में आई और उस ट्रेन में वेंडिंग करने वाले ठेकेदार को ढूंढा गया। पता चला कि उस चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लाइसेंस प्राप्त ठेकेदार उत्तर प्रदेश के गोंडा का चंद्र मौली मिश्रा है। उसके मैनेजर रवि कुमार को रेलवे अधिनियम की धारा 144(1) के तहत लखनऊ में गिरफ्तार किया गया। फिर उस वेंडर पर जुर्माना लगाने के लिए अंबाला के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनदीप सिंह भाटिया से सिफारिश की गई।

अंबाला के डीआरएम ने की कार्रवाई
अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरि मोहन के हवाले से खबर आई है कि इसकी घटना की जांच की गई। इसमें आरआरसीटीसी के रीजनल मैनेजर को भी तलब किया गया। जांच में कैटरिंग ठेकेदार के दोषी पाया गया। इसके बाद अंबाला के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने उस ठेकेदार पर एक लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया।

Latest articles

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...