24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedघुटनों पर पाकिस्तान... जाते-जाते रमीज राजा बता गए PCB की औकात, भारत...

घुटनों पर पाकिस्तान… जाते-जाते रमीज राजा बता गए PCB की औकात, भारत न झुका है न झुकेगा!

Published on

कराची

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी अधिकारियों को बताया है कि उसने अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप से बहिष्कार की धमकी इस पड़ोसी देश को एशिया कप के लिए अपनी टीम भेजने का दबाव बनाने के लिए दी थी। इसकी जानकारी सूत्रों ने दी है। एशियाई क्रिकेट परिषद (एससीसी) ने 50 ओवर के एशिया कप के 2023 चरण की मेजबानी के अधिकार पाकिस्तान को दिए हैं, जो भारत में अक्टूबर-नवंबर 2023 में होने वाले विश्व कप से पहले होगा।

अक्टूबर में एसीसी अध्यक्ष और बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) सचिव जय शाह ने कहा था कि भारत अगले साल 50 ओवर के एशिया कप के लिए यात्रा नहीं करेगा जिसके सितंबर में आयोजित होने की संभावना है। पर इसके बाद पीसीबी ने विश्व कप से हटने की धमकी दी थी। लेकिन पता चला है कि पूर्व पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा ने जाते-जाते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अधिकारियों को बताया है कि बोर्ड ने भारत में 50 ओवर के विश्व कप के लिए अपनी टीम नहीं भेजने संबंधित कोई फैसला नहीं किया है। बता दें कि खबरों की मानें तो एक दिन पहले ही रमीज को दिन पहले ही पद से हटाया गया है। उनकी जगह नजम सेठी को PCB प्रमुख बनाया गया है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्योफ अलार्डिस सहित आईसीसी अधिकारी इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज देखने के लिए मेहमान के तौर पर पाकिस्तान में थे। इसकी जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘रमीज ने आईसीसी अधिकारियों को आश्वस्त किया कि पीसीबी ने विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजने संबंधित कोई फैसला नहीं किया है और ना ही वह इतने बड़े टूर्नामेंट के बहिष्कार के पक्ष में है लेकिन दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते पीसीबी ने भारतीय बोर्ड पर एशिया कप के लिए अपनी टीम भेजने का दबाव बनाया था।’

सूत्र ने कहा कि आईसीसी अधिकारियों ने रमीज को उनके बयान के संबंध में अपनी चिंताएं भी जाहिर की कि अगर भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगी तो पाकिस्तान भी अगले साल भारत में विश्व कप में नहीं खेलेगा। सूत्र के अनुसार रमीज ने आईसीसी अधिकारियों को यह भी कहा कि भारत के पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर पाने के कारण पीसीबी देश से 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी हटाए जाने को भी स्वीकार नहीं करेगा। सूत्र ने कहा, ‘रमीज ने आईसीसी अधिकारियों को यह भी याद दिलाया कि कार्यकारी बोर्ड (जिसमें भारत भी शामिल है) ने चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान को दिया था इसलिए टूर्नामेंट के कार्यक्रम को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।’

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...