15.8 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यसिर्फ माया को टैकल कर लें अखिलेश... मलिक ने बताया BJP को...

सिर्फ माया को टैकल कर लें अखिलेश… मलिक ने बताया BJP को हराने का ‘वीपी सिंह फॉर्म्युला’

Published on

लखनऊ

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पूरे विपक्ष को एकजुट होने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर वन टू वन यानी कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ पूरे विपक्ष का एक उम्मीदवार खड़ा किया जाए, तभी मोदी जी को हराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ऐसा पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने अपने समय में किया था। सत्यपाल मलिक ने यह भी कहा कि अखिलेश और मायावती के बीच अंदरखाने में अंडरस्टैंडिंग हो जाए तो बीजेपी को उत्तर प्रदेश में भी परास्त किया जा सकता है।

एक टीवी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में सत्यपाल मलिक ने कहा कि यूपी की राजनीति में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने पीछे सभी अति पिछड़ी जातियों को जोड़ा है। हाई कोर्ट के हालिया फैसले के बाद बचे हुए भी उनके ही साथ हो जाएंगे। जाट और मुसलमान तो सपा के पक्ष में हैं। अखिलेश को सिर्फ मायावती को टैकल करना है। मलिक ने कहा कि अगर अंदरखाने में अखिलेश मायावती से कोई समझौता कर लें तो बीजेपी के खिलाफ मोर्चा बन सकता है। उन्होंने कहा कि मायावती अपना वोटबैंक रूलिंग पार्टी को ट्रांसफर न करें, इसी को रोकना है।

विपक्ष वीपी सिंह के फार्मूले पर काम करेः मलिक
अपने आपको बीजेपी का विरोधी न बताते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा कि कांग्रेस के बिना कोई भी बीजेपी विरोधी मोर्चा सफल नहीं हो सकता। कांग्रेस की वजह से अपोजिशन के पास अल्पसंख्यकों का पूरा वोट आ जाएगा। विपक्ष की फिलहाल की स्थिति के बारे में बताते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा कि अभी तो मुझे छोड़कर विपक्ष का हर नेता पीएम पद का उम्मीदवार है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर बीजेपी को दक्षिण भारत से बाहर कर दिया है। उत्तर भारत के लिए उन्होंने सलाह दी कि विपक्षी दलों को पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के फार्मूले पर काम करना पड़ेगा। अगर वन टू वन हो जाएं यानी कि बीजेपी के एक प्रत्याशी के खिलाफ पूरे अपोजिशन का एक संयुक्त प्रत्याशी मैदान में उतरे तो नरेंद्र मोदी को दिक्कत हो सकती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अगर 200 सीटों पर आ जाए, पार्टी के ही भीतर कई तरह की लड़ाइयां चलने लगेंगी।

किसान आंदोलन के लिए जाना जाएगा 2023ः मलिक
किसान आंदोलन को लेकर सत्यपाल मलिक ने कहा कि मोदी सरकार ने एमएसपी को लीगलाइज करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। अगर यही रवैया रहा तो साल 2023 भी किसान आंदोलन के लिए ही जाना जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

More like this