4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: निकाय चुनाव से पहले शिंदे गुट ने जोगेंद्र कवाडे की पार्टी...

महाराष्ट्र: निकाय चुनाव से पहले शिंदे गुट ने जोगेंद्र कवाडे की पार्टी के साथ किया गठबंधन

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज शिवसेना के शिंदे गुट यानी बालासहेबची शिवसेना ने राज्य की एक अहम राजनीतिक पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है, जिसका फायदा उन्हें आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में मिल सकता है. शिंदे गुट ने बुधवार को मुंबई में ‘पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी’ के अध्यक्ष जोगेंद्र कवाडे के साथ अपनी पार्टी ‘बालासाहेबंची शिवसेना’ के गठबंधन का ऐलान किया है. कवाडे की गिनती महाराष्ट्र के अम्बेडकरवादी आंदोलन के अहम कार्यकर्ताओं में होती है. कवाडे 1998-99 के दौरान चिमूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व सांसद और 2014 से 2020 तक विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं.

दरअसल, हाल ही में डॉ. अंबेडकर के पोते और वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने महाराष्ट्र में आगामी निकाय चुनावों से पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना के साथ गठबंधन करने के संकेत दिए थे. जिसके बाद हरकत में आते हुए शिंदे का गुट ने जोगेंद्र कवाडे के साथ गठबंधन की कोशिशें तेज कर दी थीं.

जोगेंद्र कवाडे ने सीएम शिंदे की बालासाहेबंची शिवसेना के साथ गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा कि वे जल्द ही महाराष्ट्र के पांच मंडलों में संयुक्त रैलियां करेंगे. जोगेंद्र कवाडे ने आरोप लगाया कि आदित्य ठाकरे ने पिछली एमवीए सरकार में पर्यटन मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल के में नागपुर में स्थित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के सांस्कृतिक केंद्र को ध्वस्त करने का आदेश दिया था.

कवाडे ने आगे कहा कि उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की थी और इस कार्रवाई के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन भी किया था. कवाडे ने आरोप लगाया कि उन्होंने आदित्य ठाकरे से समय मांगा था, लेकिन उन्होंने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया.

अम्बेडकरवादी कार्यकर्ता ने कहा कि एकनाथ शिंदे मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए थे. काफी सारी कठिनाइयों और बलिदानों के बाद उनमें नेतृत्व विकसित हुआ था. इसी तरह मेरे जैसे भीम सैनिक को नेता बनने के लिए संघर्ष करना पड़ा. इसलिए, हमने इस राज्य के दलित और वंचित लोगों को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ हाथ मिलाया है.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...