15.2 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeहोने वाली थी शादी, पैसों की तंगी झेल रहे थे 'सोढ़ी', सुलझ...

होने वाली थी शादी, पैसों की तंगी झेल रहे थे ‘सोढ़ी’, सुलझ पाएगी गुमशुदगी की गुत्थी?

Published on

नई दिल्ली

टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह उर्फ सोढ़ी इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह उनकी गुमशुदगी है। खबरों में उनके अचानक से गायब हो जाने को किडनैपिंग भी माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि आखिर मामला क्या है। वो 22 अप्रैल से लापता हैं। दिल्ली पिता का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए आए थे लेकिन, फिर मुंबई नहीं लौटे और ना ही घर वापस गए। ऐसे में अब इस केस में कुछ और नए खुलासे हुए है कि एक्टर को दिल्ली कई गलियों में घूमते हुए देखा गया है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उनकी गुमशुदगी पहेली बन गई है।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि गुरुचरण को 22 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट जाना था और वहां मुंबई की फ्लाइट लेनी थी लेकिन, वो एयरपोर्ट की तरफ गए ही नहीं। इसके बाद जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो जांच में सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा, जिसमें देखने के लिए मिला है कि गुरुचरण पीट पर बैग टांगे दिल्ली के पालम समेत कई इलाके में घूमते नजर आए। इतना नहीं आजतक की रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उन्होंने एटीएम मशीन से 7 हजार रुपए भी निकाले।

होने वाली शादी, पैसों की तंगी से जूझ रहे थे एक्टर
इतना ही नहीं, खबरों में गुरुचरण सिंह को लेकर कहा ये भी जा रहा है कि उनका फोन 24 अप्रैल को बंद हुआ है। तब तक वो पालम स्थित अपने घर के तकरीबन 2-3 किमी दूर लोकेशन पर ही मौजूद थे। जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि एक्टर की शादी होने वाली थी। इस बीच वो आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। अब इन सब चीजों के बीच उनका अचानक से गायब हो जाना तमाम सवाल खड़ा कर रहे हैं। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद गुत्थी और भी उलझ गई है। अब इसे गुमशुदगी माना जाए या फिर किडनैपिंग। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पिता के लिए दांव पर लगाया था करियर
मालूम हो कि गुरुचरण सिंह को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पॉपुलैरिटी मिली थी। इसमें वो रोशन सिंह सोढ़ी के रोल में खूब जंचे थे। इससे उन्होंने घर-घर में पहचान बना ली थी। हालांकि, बाद में उन्होंने शो को छोड़ दिया था। कहा जाता है कि उन्होंने शो को पिता का ध्यान रखने के लिए छोड़ा था। उनके पिता की सर्जरी हुई थी। पिता के लिए उन्होंने अपना करियर दांव पर लगा दिया था और एक्टिंग से दूरी बना ली थी।

 

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...