12.7 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभेल न्यूज़श्रीमद् देवी भागवत कथा श्रवण से होती है मां दुर्गे की कृपा-आचार्य...

श्रीमद् देवी भागवत कथा श्रवण से होती है मां दुर्गे की कृपा-आचार्य व्यास

Published on

– भागवत कथा में पहुंची भोपाल की सांसद सुश्री प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल

भेल के भवानी धाम स्थित फेस-2 नरेला शंकरी में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का अष्टमी पर आयोजन किया गया । इस नौ दिवसीय देवी भागवत महापुराण शब्द ब्रह्म के उपासक,सनातन धर्म संस्कृति के प्रचारक-प्रसारक काशी के आचार्य श्री ब्रजेन्द्र व्यास जी महाराज ने कथा सुनाते हुये रविवार को कहा कि श्रीमद् देवी भागवत कथा का नौ दिन श्रवण करने से मां दुर्गे की असीम कृपा प्राप्त होती है ।

उन्होंने नरकों का वर्णन,भगवती स्वाहा, स्वधा, और दक्षिणा का उपारव्यान, व षष्ठी देवी, मंगलचण्डी, मनसा देवी, गौ सुरभि देवी माहत्मय मनवन्तरो का विस्तार से बताया । संगीतमय श्रीमद़ देवी भागवता कथा में बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद थे । कथा में संगीतमय भजनों की आकर्षक प्रस्तुति की गई । भक्त भजनों पर जमकर नाचे खासतौर पर इस कथा में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस कथा को श्रवण करने भोपाल की सांसद सुश्री प्रज्ञा ठाकुर भी कथा स्थल पहुंंची । पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और उसे बढ़ाने के लिये सबको आगे आना होगा । साथ ही हमारी बेटियों की रक्षा भी हमें खुद करना है । श्रीमद् देवी भागवत कथा का प्रचार-प्रसार भी धर्म को जानने के लिये करना होगा ।

यह कथा भवानी धाम फेस-2 के पार्क मेें गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर 22 से 30 जनवरी 2023 तक दोपहर 2 से 6 बजे तक चल रही है । सोमवार को कथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है । आयोजक मंडल ने सभी भक्तों से अपील की है कि वह कथा के साथ भंडारा प्रसाद के लिये ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों ।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे फिर बने महामंत्री

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध 'हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन'  बीएचईएल भोपाल की वार्षिक...

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...