27.2 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeराज्य'मेरी पत्नी ने दो साल में तीन बार पिटाई की'... कांग्रेस विधायक...

‘मेरी पत्नी ने दो साल में तीन बार पिटाई की’… कांग्रेस विधायक के पति ने इंग्लैंड से सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक अंबिका सिंहदेव के पति ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायक के पति अमितावो कुमार घोष ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी से सक्रिय राजनीति छोड़ने की अपील की है। कांग्रेस विधायक के पति ने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने दो साल में तीन बार पिटाई की है। उन्होंने लिखा है कि मेरे पास इसके सबूत हैं। विधायक अंबिका सिंहदेव के पति इंग्लैंड में रहते हैं। उन्होंने अपील की है कि हमारी धर्म पत्नी सक्रिय राजनीति छोड़ दें। वहीं, विधायक ने पति के आरोपों को खारिज कर दिया है।

दरअसल, विधायक और संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के पति अमितावो कुमार घोष ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी से सक्रिय राजनीति छोड़ने की अपील की थी। सोशल मीडिया पर किया गया उनका ये पोस्ट वायरल हो गया। उन्होंने विधायक पत्नी के पीए भूपेंद्र सिंह और विनय जायसवाल से इस काम में सहयोग करने का आग्रह किया। अब इस पोस्ट पर राजनीति भी शुरू हो गई है।

आरोपों पर अंबिका सिंहदेव ने कहा है कि मैं विधायक होने के साथ-साथ किसी की धर्मपत्नी, मां और बहन भी हूं। ऐसे में मेरे पिता तुल्य लोगों की मुझ पर अमर्यादित टिप्पणी करने से मेरे पति का मन दु:खी है। इसलिए उन्होंने आज के दौर में हो रही स्तरहीन राजनीति से मुझे इस्तीफा देने के लिए कहा है, लेकिन मैं ऐसी गंदी राजनीति करने वाले लोगों से डरने वाली नहीं हूं। मैं इस्तीफा नहीं दूंगी और न मैं मैदान छोडूंगी।

रामचन्द्र सिंहदेव की भतीजी हैं विधायक
कांग्रेस विधायक अंबिकासिंह देव ने कहा कि भैयालाल जी आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें। मैं क्षेत्र की जनता की प्यार की बदौलत फिर से चुनावी समर में उतरूंगी। गौरतलब है कि अंबिका सिंहदेव कोरिया कुमार के नाम से विख्यात रहे हैं। प्रदेश के पहले वित्तमंत्री रामचन्द्र सिंहदेव की भतीजी हैं। रामचंद्र सिंहदेव मध्यप्रदेश में एक साथ 16 विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वे अविवाहित थे। उनके निधन के बाद अंबिका सिंहदेव उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

इसके साथ ही अंबिका सिंहदेव ने कहा कि भैयालाल राजवाड़े की टिप्पणी को लेकर मेरे पति ने पोस्ट किया, जिसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री की पकड़ जनता में नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में इनका सूपड़ा साफ होना तय है, इसलिए अब ये विधानसभा की दावेदारी से हटने के लिए सुरक्षित रास्ता ढूंढ रहे हैं।

पति ने इन बातों को किया खारिज
वहीं, पति अमितावो घोष ने पत्नी के दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने लिखा है कि रामचंद्र सिंहदेव नहीं चाहते थे कि हमारे परिवार से कोई राजनीति में आए। 2016 से पहले अंबिका सिंहदेव कभी उस इलाके में नहीं रही। वह राजनीतिक रोटियां सेंकने में व्यस्त हैं। दोनों की शादी 1996 में हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे काका साहब रामचंद्र सिंहदेव ने कभी नहीं चाहा कि उनके परिवार से कोई राजनीति में आए। पति अमितावो घोष ने अपनी पत्नी पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि आखिरी बार चार जनवरी 2023 को रायपुर में पिटाई की थी। इसके सबूत मेरे पास हैं। मेरा कसूर यह है कि मैं उसे सक्रिय राजनीति से दूर होने के लिए कह रहा हूं। उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि मैं चुप रहा तो गलतफहमी और बढ़ेगी।

अमितावो ने यह भी लिखा है कि मैं फेसबुक पोस्ट 10 फरवरी तक आखिरी बार करूंगा। इसके बाद या तो लाइव आकर अपनी बात रखूंगा या फिर अंबिकापुर पहुंचकर सारे सवालों का जवाब दूंगा। वहीं, इस पूरे मामले में बैकुंठपुर की विधायक अंबिका सिंहदेव से फोन पर बातचीत करना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...