5.7 C
London
Tuesday, January 27, 2026
Homeराज्यशांत वादियों में आंदोलन... छात्रों पर लाठीचार्ज ने दिलाई उत्‍तराखंड संघर्ष की...

शांत वादियों में आंदोलन… छात्रों पर लाठीचार्ज ने दिलाई उत्‍तराखंड संघर्ष की याद, सहमी देवभूमि

Published on

देहरादून

उत्तराखंड की शांत वादियां गुरुवार एक बार फिर से आंदोलन के नारों से गूंज गयी। उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आंदोलन के बाद यह पहला आंदोलन होगा जिसमें बेतहाशा आक्रोशित युवा सड़कों पर आ गये। युवाओं ने पथराव किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज। किसी के सिर पर डंडे बरसे तो किसी को पत्थर से चोट लगी। यहां तक कि वार्ता के दौरान आंदेालनकारियों ने पानी की खाली बोतलें भी फेंकी जो सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान की आंख में लग गयी। हालांकि उन्होंने मामले को तूल नहीं दिया।

उत्तराखंड राज्य के लिए जब उत्तराखंडियों ने लड़ाई लड़ी थी तो महिलाएं और युवा वर्ग सबसे आगे था। युवा ही थे जो उस आंदोलन की जान रहे। देहरादून, मसूरी और खटीमा में गोलीकांड हो या फिर मुजफ्फरनगर कांड, उत्तराखंड के लोगों ने हर जुल्म और पुलिस की मार सह कर भी आंदोलन नहीं छोड़ा था।

क्या था वो आंदोलन
यह वह आंदोलन था जब हर रोड सड़कों पर आंदोलनकारियों का जमावड़ा होता था और राज्य की मांग को लेकर आवाज बुलंद होती थी। राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों की बदौलत अपना राज्य मिला तो पहाड़वासियों का एक सपना पूरा हुआ। लगा कि अब प्रदेश के लोगों के दिन फिर जाएंगे। अपना राज्य है तो युवाओं को नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। लेकिन आज जो देहरादून की सड़कों पर तांडव हुआ उससे उत्तराखंड आंदोलन की यादें ताजा हो गयी।

सड़क जाम.. युवाओं का जमावड़ा
आज देहरादून की राजपुर रोड कांग्रेस भवन से लेकर घंटाघर तक पूरी तरह से जाम थी। हर जगह युवाओं के जत्थे सड़क घेर कर बैठे हुए थे। अचानक से बीच में युवा भड़क गये और उन्होंने पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया। वहीं कुछ देर बाद आंदोलनकारियों के हंगामे को रोकने के लिए पुलिस ने उन पर बुरी तरह से लाठियां बरसा दीं।

इस दौरान वहां पर उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े नेता, राज्य आंदोलनकारी भी थे जो यह कहते नजर आए कि राज्य प्राप्ति आंदेालन की तरह ही आज एक बार फिर से युवा शक्ति एकजुट हो कर अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर आ गयी है। सरकार को इनकी मांगों पर विचार करना चाहिए। अन्यथा यह आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, पिपलानी परेड ग्राउंड में हुआ ध्वजारोहण

भोपालबीएचईएल, भोपाल में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया।...

मुख्यसचिव श्री अनुराग जैन ने 77 वे गणतंत्र दिवस पर मुख्यसचिव आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सलामी ली।

मुख्यसचिव श्री अनुराग जैन ने 77 वे गणतंत्र दिवस पर मुख्यसचिव आवास पर राष्ट्रीय...

भारत ने न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी

गुवाहाटी। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 154 रन का लक्ष्य महज...

कर्तव्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस परेड, राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। देश आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। कर्तव्य पथ...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...