7.3 C
London
Sunday, March 1, 2026
Homeराजनीतिक्‍या इंदिरा गांधी को बेटे संजय ने पार्टी में मारे थे छह...

क्‍या इंदिरा गांधी को बेटे संजय ने पार्टी में मारे थे छह थप्‍पड़? पूर्व पीएम ने दिया था इसका जवाब

Published on

नई दिल्‍ली

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय गांधी से जुड़े कई किस्‍से हैं। इनमें से कुछ किस्‍से ऐसे भी हैं जिनकी कभी पुष्टि नहीं हो सकी। ऐसा ही एक किस्‍सा इंदिरा को संजय के थप्‍पड़ मारने से जुड़ा है। बात इमरजेंसी की घोषणा से पहले की है। पुलित्‍जर पुरस्‍कार विजेता लुईस एम सिमंस तब बतौर संवाददाता दिल्‍ली में पोस्‍टेड थे। वह उन दिनों ‘द वॉशिंगटन पोस्‍ट’ के लिए काम करते थे। उनकी एक खबर ने हड़कंप मचा दिया था। खबर यह छपी थी कि संजय गांधी ने तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को एक डिनर पार्टी में कई थप्‍पड़ मारे थे। 1977 में बीबीसी के डेविड फ्रॉस्‍ट ने इंदिरा का इंटरव्‍यू लेते हुए इस बारे में उनसे पूछा था। इंदिरा ने इसका जवाब भी दिया था।

संजय इंदिरा के छोटे बेटे थे। बड़े भाई राजीव के उलट वह राजनीति में काफी सक्रिय थे। कहा जाता है कि एक समय इंदिरा के सभी फैसले संजय ही लेने लगे थे। किस्‍सा इमरजेंसी से पहले का है। द वाशिंगटन पोस्‍ट में एक खबर छपी थी। सिमंस ने सूत्रों के हवाले से यह खबर लिखी थी। इसमें दावा किया गया था कि संजय गांधी ने मां इंदिरा को छह थप्‍पड़ मारे थे। एक डिनर पार्टी के दौरान ऐसा हुआ था। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई थी। दूसरे विदेशी मीडिया समूहों ने भी इसे खूब चलाया था। हालांकि, इस खबर के सच पर संदेह किया गया। इसकी पुष्टि भी नहीं हो सकी।

इंद‍िरा से इस घटना के बारे में पूछा गया था सवाल
1977 में बीबीसी के डेविड फ्रॉस्‍ट ने एक इंटरव्‍यू में इंदिरा से इस बारे में सवाल पूछा था। इंदिरा ने इसका जवाब भी दिया था। उन्‍होंने कहा था कि अगर उनके पिता होते तो इसे ‘फैनटैस्टिक नॉनसेंस’ बताते। उन्‍हें किसी ने थप्‍पड़ नहीं मारा। जहां तक संजय का सवाल है तो उसने आज तक किसी को थप्‍पड़ नहीं मारा है।

भारत लौटने से राजीव और सोन‍िया से मिले थे सिमंस
सिमंस जब इमरजेंसी के बाद भारत लौटे थे तो उन्‍होंने बताया था कि उनकी मुलाकात राजीव गांधी और सोनिया से डिनर पर हुई। जब किसी ने उस दौरान यह बात बताई कि वही ‘थप्‍पड़ मारने वाली स्‍टोरी’ के लेखक हैं तो राजीव मुस्‍कुरा दिए थे। वहीं, सोनिया थोड़ा गुस्‍से में आ गई थीं। इमरजेंसी के दौरान लुईस भारत छोड़कर चले गए थे।

पत्रकार ने कैसे ब्रेक की इतनी बड़ी खबर?
सिमंस ने बताया था कि उन्‍होंने दो सूत्रों के हवाले से यह खबर दी थी। ये एक-दूसरे को जानते थे। वो इस पार्टी में मौजूद थे। इनमें से एक इमरजेंसी लागू होने से एक दिन पहले उनके घर आया था। उन्‍होंने सिमंस और उनकी पत्‍नी से बातचीत में यह किस्‍सा सुनाया। दूसरे सूत्र ने इस पर मुहर लगाई। यह बात तब खुली जब संजय और इंदिरा के रिश्‍तों पर चर्चा शुरू हुई। सेंसरशिप की वजह से किसी भारतीय अखबार ने इस खबर पर कुछ नहीं लिखा था।

Latest articles

इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत

भोपाल मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह इजराइल ने ईरान की...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

More like this

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पी. चिदंबरम की बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री...