18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन

Published on

भोपाल

हीरालाल भारानी, अपर महाप्रबंधक-एचएसई विभाग और श्रीमती स्वागता एस सक्सेना, वरि उप महाप्रबंधक- एचआरडीसी विभाग के नेतृत्व में मानव संसाधन विकास केंद्र एवं स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सुरक्षा पखवाड़ा के अवसर पर सोसायटी एवं ठेका श्रमिक और क्रेन ऑपरेटर एवं स्लिंगर हेतु सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्वकर्मा हॉल में आयोजित किया गया । सोसायटी एवं ठेका श्रमिक हेतु सुरक्षा प्रशिक्षण को अर्ध दिवस का कार्यक्रम कराया गया जिसके प्रशिक्षक एचएसई विभाग के गिरिराज अग्रवाल- वरिष्ठ प्रबंधक और सिद्धार्थ गंतायत- प्रबंधक थे।

इसी क्रम में क्रेन ऑपरेटर एवं स्लिंगर हेतु सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । इस कर्यक्रम के प्रशिक्षक एचएसई विभाग के राजकुमार मीणा – उप प्रबंधक और संतोष कुंवर- अपर अभियंता थे । इस दो दिवसीय कार्यक्रम में कुल 225 श्रमिकों को सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया । संचालन मोहम्मद अतीक खान-उप अभियंता एचआरडीसी की देखरेख में किया गया। टीम एचआरडी में मौली बिबेलेन खाखा (प्रबंधक), पीके सूर्यवंशी,महेंद्र कुमार यादव, सीके शर्मा, हरिचंद और प्रभाकर मौजूद थे।

भेल में कैंटीन कमेटी की बैठक
भोपाल। मंगलवार को कैंटीन कमेटी का मीटिंग 2 नंबर ब्लॉक आयोजित की गई। मीङ्क्षटग में यूनियन प्रतिनिधि शामिल हुये । प्रतिनिधियों ने हफ्ते में 6 दिन अलग अलग प्रकार का नाश्ता देने केे साथ ही भोजन, नाश्ता, चाय की मात्रा को बढ़ाते हुए गुणवत्ता में भी सुधार किया जाए। नाश्ते में मीठा , नाश्ते में चना वड़ा और उपमा , स्टाफ कैंटीन चालू किया जाए। इसी तरह थाली में रायता, खीर और कड़ी भी परोसी जाए। और भी कई मुद्दे कैंटीन के संबंध में उठाये गये। मैनेजमेंट की और से विकास खरे कैंटीन एडवाइजरी कमेटी का अध्यक्ष ने आश्वासन दिया की इन मुद्दों पर विचार किया जायेगा।

Latest articles

बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदलने के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध, सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

भोपाल। राजधानी में मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,...

अवैध कफ सिरप फैक्ट्री मामला: 30 हजार का इनामी ड्रग डीलर अर्जुन मालवीय बैतूल से गिरफ्तार

भेापाल। राजधानी भोपाल के गांधी नगर इलाके में पकड़ी गई अवैध कफ सिरप फैक्ट्री...

बीजेपी विधायक के सरकारी आवास में चोरी, विधानसभा से जुड़े दस्तावेजों वाला लैपटॉप ले गए बदमाश

भोपाल। राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित विधायक विश्राम गृह में चोरी...

आंधी-बारिश के बीच भी तपा मध्यप्रदेश, खजुराहो में पारा 46 डिग्री पहुंचा; अगले हफ्ते मानसून की दस्तक के आसार

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून गतिविधियों और आंधी-बारिश के बावजूद गर्मी का असर बरकरार है।...

More like this

भेल में आयोजित समारोह में शोभा और रुद्राक्ष हुए सम्मानित, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मिला पुरस्कार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल द्वारा आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में उत्कृष्ट...

भेल ने जारी किया स्पष्टीकरण; कम कर्मचारी संख्या वाली इकाइयों में लागू रहेंगे ‘सीडीए’ नियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा औद्योगिक संबंध संहिता (इंडस्ट्रियल...

भेल के एजीएम डिक्सन को नेपा लिमिटेड में निदेशक वित्त का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल/नेपानगर। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने भेल भोपाल में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी...