28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
HomeThe Kerala Story विवाद में कूदीं कंगना रनौत, विरोध करने वालों को...

The Kerala Story विवाद में कूदीं कंगना रनौत, विरोध करने वालों को बताया ‘आतंकवादी’

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अब कंगना ने ‘द केरल स्टोरी’ पर चल रहे विवाद पर भी बात की है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी लेकिन उन्हें लगता है फिल्म में ISIS के अलावा किसी के बारे में गलत नहीं दिखाया गया है। अगर फिर भी लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं तो आईएसएस नहीं वह खुद आतंकी हैं।

दरअसल कंगना ने एबीपी के एक कार्यक्रम में फिल्म को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी लेकिन फिल्म को बैन करने की कोशिश की गई। कंगना ने कहा कि हाईकोर्ट ने कहा कि फिल्म पर बैन नहीं लगाया जाएगा, फिल्म में आईएसआईएस के अलावा किसी के बारे में गलत नहीं बताया गया है और अगर ये बात हाईकोर्ट कह रहा है तो सही होगा। ISIS एक आतंकी संगठन है। ऐसा नहीं है कि मैं उन्हें आतंकवादी कह रही हूं, हमारा देश, होम मिनिस्ट्री (गृह मंत्रालय) और अन्य देशों ने भी उन्हें ऐसा कहा है।’

विरोध करने वालों को कंगना ने बताया आतंकी
एक्ट्रेस ने कहा कि ISIS आतंकी संगठन है। “मैं उन्हें आतंकवादी नहीं कह रही,हमारा देश,गृह मंत्रालय और अन्य देशों में भी उन्हें ये कहा गया है। अगर आपको लगता है कि वह आतंकी नहीं हैं तो जाहिर सी बात है कि आप भी आतंकी हैं।”

फिल्म से बड़ी समस्या आप
कंगना ने आगे कहा,”अगर आपको लगता है एक टेरेरिस्ट आउटफिट, एक टेरेरिस्ट नहीं है बल्कि उनसे टेरेरिस्ट घोषित किया गया है तो फिल्म से ज्यादा आप समस्या हैं। पहले आपको ये सोचना चाहिए कि आप अपने जीवन में कहां खड़े हैं।”

एक्ट्रेस ने कहा कि वह उन लोगों के बारे में बात कर रही हैं जो सोच रहे हैं कि फिल्म उनपर हमला कर रही है, ना कि आईएसआईएस पर। अगर ऐसा लगता है तो आप आतंकी है। कंगना ने आगे कहा,”मैंने कुछ नहीं कहा भाई, ये सिंपल मैथ्स है।”

कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,”वैसे सोशल मीडिया डिजर्व तो नहीं करता मेरी खूबसूरती, लेकिन चलो क्या याद रखोगे।” तस्वीर में कंगना फूलों के बीच साड़ी पहने बेहद सुंदर दिख रही हैं।

 

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...