24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीति'हमें अशुभ माना जाता है, इसलिए नहीं बुलाते?', नई संसद के उद्घाटन...

‘हमें अशुभ माना जाता है, इसलिए नहीं बुलाते?’, नई संसद के उद्घाटन पर अब केजरीवाल का SC/ST दांव

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नई संसद भवन के उद्घाटन को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अपमान का आरोप लगाया है। दिल्ली के सीएम ने ट्वीट में राममंदिर के शिलान्यास पर तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को नहीं बुलाने की बात कही। उन्होंने नई संसद के शिलान्यास कार्यक्रम में भी राम नाथ कोविंद को नहीं बुलाने का जिक्र किया।

पहले राम नाथ कोविंद अब द्रौपदी मुर्मू
केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, प्रभु श्री राममंदिर के शिलान्यास पर मोदी जी ने तत्कालीन राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को नहीं बुलाया। नए संसद भवन के शिलान्यास पर भी मोदी जी ने रामनाथ कोविंद जी को नहीं बुलाया। अब नये संसद भवन के उद्घाटन को भी मौजूदा राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू के हाथों से नहीं करवा रहे। केजरीवाल ने लिखा कि देशभर का SC और ST समाज पूछ रहा है कि क्या हमें अशुभ माना जाता है, इसलिए नहीं बुलाते?

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...