17.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़वित्तीय वर्ष 2022-23 में बीएचईएल महारत्न कंपनी ने कमाया 450 करोड़ का...

वित्तीय वर्ष 2022-23 में बीएचईएल महारत्न कंपनी ने कमाया 450 करोड़ का मुनाफा

Published on

– वहीं टर्नओवर 22,136 हजार करोड़ से ज्यादा

भोपाल।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) महारत्न कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 मेंं 22,136 करोड़ के टर्न ओवर और 450 करोड़ के कर पूर्व लाभ (रू. 448 करोड़ कर पश्चात लाभ) को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी की सबसे बड़ी यूनिट तिरूचिरापल्ली ने 3402 करोड़ का टर्नओवर पूरा कर अपने आप को नंबर वन बनाया है। इस यूनिट में 68 करोड़ का मुनाफा भी कमाया। वहीं भोपाल यूनिट ने 2968 करोड़ के टर्न ओवर और 68.5 करोड़ के कर पूर्व लाभ प्राप्त किया है।

भेल के ईडी विनय निगम ने इस संंबंध में शनिवार को सांस्कृतिक भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2022-23 में भोपाल यूनिट की उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि बीएचईएल, भोपाल नई ऊंचाई स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल तथा बीएचईएल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल नेतृत्व के कारण इस कठिन प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में बीएचईएल की यह उपलब्धि निश्चित तौर पर सभी कर्मचारियों के लिए गौरव का विषय है ।

भोपाल यूनिट के कार्य संस्कृति और यहां के औद्योगिक सौहार्द की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि वित्त वर्ष 2023-24 के निर्धारित लक्ष्य को यह यूनिट सहजतापूर्वक प्राप्त करेगा ।
कार्यक्रम में अविनाश चन्द्रा, महाप्रबंधक ने सभी कर्मचारियों एवं मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और उत्पादन में उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। अपर महाप्रबंधक आर के अग्रवाल ने कार्य निष्पादन पर प्रस्तुतीकरण किया ।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक हीरालाल भारानी ने कारखाने में सुरक्षा के नियमों के पालन के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी । सुरक्षा विभाग द्वारा कारखाने में विभिन्न ब्लॉकों में सुरक्षा के नियमों के अनुपालन तथा उत्कृष्ट सुरक्षा कार्य संस्कृति के विकास के लिए एससीआर विभाग एवं सीआईएम विभाग को चलित सुरक्षा शील्ड भी प्रदान किए गए । यह शील्ड क्रमश प्रदीप कुमार उपाध्याय, महाप्रबंधक तथा मोतीसिंह रावत, महाप्रबंधक ने ग्रहण किए ।

किस यूनिट ने कितना टर्नओवर किया
यूनिट              टर्न ओवर                     मुनाफा
त्रिची               3402 करोड़               68 करोड़
भोपाल            2968 करोड़               68.05 करोड़
रानीपेट           1800 करोड़               40 करोड़
झांसी              1113 करोड़                 28 करोड़
बेंगलुरू            1130 करोड़                70 करोड़
हैदराबाद          1714 करोड़                119 करोड़
हरिद्वार          1696 करोड़               आंकड़े उपलब्ध नहीं।
नोट: यह सभी आंकड़े अनुमानित है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...