7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यकभी हिंदू, कभी मुसलमान... ब्लैकमेलिंग की शिकार महिलाओं ने मुंह खोला तो...

कभी हिंदू, कभी मुसलमान… ब्लैकमेलिंग की शिकार महिलाओं ने मुंह खोला तो पता चला सच में क्या है

Published on

मोतिहारी:

बिहार के पूर्वी चंपारण में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है, जो अपनी सुविधा के अनुसार धर्म बदल लेता था। कभी वह मुसलमान बन जाता था, तो कभी हिंदू बनकर लोगों को धोखा देता था। नाम भी ऐसा रखा था कि किसी को उस पर शक भी नहीं होता था।

एक इंसान के दो नाम
छतौनी थाना पुलिस ने सोमवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसका नाम निशांत राज बताया जा रहा है। पिता का नाम राजाबाबू। पुलिस ने जब जांच पड़ताल किया तो पता चला कि उसका नाम निशांत रेजा है और पिता का नाम मोतिउर रहमान। दोनों नाम में कागजात बने हैं। डॉक्यूमेंट में अलग-अलग पता है। लेकिन तस्वीर एक ही है।

दो नाम से एक कंपनी का मालिक
गिरफ्तार शख्स ‘तरंग मीडिया’ के नाम से मीडिया हाउस चलाता है। वह अपने दोनों नामों से संपादक है। पत्रकारिता के आड़ में कई काली करतूत वह करता था। पुलिस ने उसके पास से निशांत राज और निशांत रेजा के नाम से अलग-अलग आधार कार्ड, पैन कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र समेत कई कागजात बरामद हुए हैं।

मोबाइल से मिले अश्लील वीडियो
जांच के क्रम में पुलिस ने उसके मोबाइल से कई महिलाओं के अश्लील वीडियो भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो के आधार पर महिलाओं और लड़कियों को ब्लैकमेल करता था। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

क्या है आरोप
कथित संपादक निशांत राज उर्फ निशांत रेजा पर एक महिला और उसकी बहू ने आरोप लगाया है कि निशांत रेजा हिन्दू ब्राह्मण बनकर घर में किराया पर आया और अश्लील वीडियो बनाकर यौन शोषण करने लगा। महिला की शिकायत पर जब पुलिस ने निशांत रेजा को गिरफ्तार किया। तो उसके मोबाइल से कई महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो मिले।

थाने से रोते हुए लौट गई प्रेमिका
बताया जा रहा है कि निशांत रेजा की गिरफ्तारी के बाद उससे मिलने छतौनी थाना उसकी प्रेमिका पहुंची थी। दूसरे धर्म की प्रेमिका को जब उसका अश्लील वीडियो दिखया गया तो वह रोती हुई वापस लौट गई। निशांत के मोबाइल में कई महिलाओं के साथ उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो पुलिस ने बरामद किया है।


पुलिस की हथकड़ी में भी निशांत राज उर्फ निशांत रेजा की हेकड़ी कम नहीं हुई। असली नाम पूछे जाने पर धमकी देने लगा। उसने कहा कि प्रेस कउंसिल ऑफ इंडिया में शिकायत करेगा।

 

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...