10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआतंकवाद और झूठ प्रमोट करने के लिए अवार्ड… अफरीदी और शहबाज शरीफ...

आतंकवाद और झूठ प्रमोट करने के लिए अवार्ड… अफरीदी और शहबाज शरीफ को शर्म भी नहीं आई

Published on

नई दिल्ली:

पाकिस्तानी आतंकियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में घूमने गए 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। धर्म पूछकर लोगों को गोली मारी गई थी। जब पाकिस्तान पर इसका आरोप लगा तो टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने सबूत मांगने शुरू कर दिए। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय आर्मी को लेकर बेतूका बयान दिया। इसके बाद भारत ने आतंकी ठिकाने पर हमला किया तो पाकिस्तान आर्मी ने आम लोगों को निशाना बनाया।

शाहिद अफरीदी हुए सम्मानित
अब पाकिस्तान में शाहिद अफरीदी को सम्मानित किया गया है। भारत के खिलाफ युद्ध में मात खाने के बाद पाकिस्तान में खूब जश्न मनाया जा रहा है। इस बीच शाहिद अफरीदी देश के पीएम शहबाज शरीफ से मिलने पहुंचे। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान-भारत युद्ध में योगदान के लिए शाहिद अफरीदी को शील्ड से सम्मानित किया। बैठक में संघीय सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार भी उपस्थित थे।

पाकिस्तान में जीत की रैली भी निकली
भारत से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान में जीत की रैली निकली। शाहिद अफरीदी ने भी इसमें हिस्सा लिया था। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अफरीदी के समर्थन की सराहना की और देश के सशस्त्र बलों में अटूट विश्वास व्यक्त करने के लिए जनता के साथ जुड़ने के लिए क्रिकेटर की सराहना की। प्रधानमंत्री ने सरकार द्वारा घोषित यौम-ए-तशकूररैली में उनकी भागीदारी के लिए भी उन्हें धन्यवाद दिया, जिसमें देश भर से हजारों समर्थक जुटे थे।

एक सबूत नहीं दे पाया पाकिस्तान
भारत ने जब आतंकियों पर हमला किया तो पाकिस्तान बिलबिला गया। बॉर्डर के राज्यों पर ड्रोन से हमला शुरू कर दिया। भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह कर दिए। जब पाकिस्तान के पास कोई विकल्प नहीं बचा तो उसने भारत के डीजीएमओ से बात करके सीजफायर को कहा। भारत इसपर तैयार हो गया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर किए हमले के कई फोटो और वीडियो शेयर किए। पाकिस्तान भी भारत को नुकसान पहुंचाने की बात करता रहा लेकिन एक भी सबूत नहीं दे पाया।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...