10.8 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभोपालशादी से महीनेभर पहले परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग किए महाकाल...

शादी से महीनेभर पहले परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग किए महाकाल के दर्शन

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा से 13 मई, 2023 को दिल्ली में सगाई की थी। दोनों ने सगाई से पहले अपने रिश्ते पर चुप्पी नहीं तोड़ी थी। जब भी उन्हें साथ स्पॉट किया जाता था, वह दोनों बिना बोले आगे बढ़ जाते थे। खैर। अब तो इनकी शादी होने जा रही है। 25 सितंबर को ये दोनों एक-दूसरे के साथ सात वचन लेंगे। साथ जीने-मरने की कसमें खाएंगे। लेकिन उसके ठीक एक महीने पहले दोनों उज्जैन महाकाल पहुंचे। वहां बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना की। जिसके तमाम वीडियो और फोटोज सामने आए हैं।

परिणीती चोपड़ा मंगेतर और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची। वहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के नियमों का पालन कर नंदी हॉल से भगवान की पूजा की। चांदी द्वार पर माथा टेककर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। जानकारी देते हुए महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि परिणीति चोपड़ा बाबा महाकाल की अनन्य भक्त है। 26 दिसंबर 2022 को भी वह बाबा महाकाल की भस्म आरती मे शामिल हुई थी। इसके बाद शादी के पहले वह राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने 26 अगस्त को उज्जैन आई थीं।

मंदिर से सामने आई फोटो
पंडित यश गुरु ने बताया कि नंदी हॉल में एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा ने राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन श्री सूक्त के पाठ के साथ की। इस दौरान वो बाबा महाकाल की भक्ति मे लीन नजर आईं। पहले की तरह ही इस बार भी परिणीती चोपड़ा जहां साड़ी पहने दिखाई दीं। वहीं, राघव चड्डा धोती और कंधे पर शॉल लपेटे हुए बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। यहां के तमाम फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छठे बड़े मंगल पर दादाजी धाम मंदिर में बाल स्वरूप हनुमान जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में...