8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedअचानक गिरे RIL और Jio Fin के शेयर, AGM शुरू होते ही...

अचानक गिरे RIL और Jio Fin के शेयर, AGM शुरू होते ही बिगड़ी चाल, जानिए वजह

Published on

नई दिल्ली,

रिलायंस AGM के बाद रिलायंस ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. इस गिरावट से अनुमान लगाया जा रहा है कि निवेशकों को रिलायंस AGM में बड़े ऐलान की उम्मीदें थीं. क्योंकि AGM शुरू होने से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज और नई कंपनी जियो फाइनेंस (Jio Fin) के शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे.

रिलायंस AGM दिन के 2 बजे शुरू हुआ और फिर इन दोनों शेयरों में धीरे-धीरे गिरावट हावी होने लगे, रिलायंस जियो से जुड़े ऐलान के बाद शेयरों में गिरावट तेज हो गई. उसके बाद जियो फाइनेंस के बारे रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बताना शुरू किया, फिर जियो फाइनेंस के शेयर धीरे-धीरे गिरने लगे और आखिर में जियो फाइनेंस के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुए.

Jio Fin को लेकर मुकेश अंबानी का ये प्लान
दरअसल मुकेश अंबानी ने AGM में बताया कि Jio Fin इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखने जा रहा है. वहीं AGM से पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि Jio Fin म्यूचुअल फंड कारोबार में उतर सकता है. लेकिन AGM में इससे जुड़ा कोई ऐलान नहीं हुआ. इसके अलावा माना जा रहा था कि रिलायंस जियो या रिलायंस रिटेल के आईपीओ को लेकर कोई संकेत मिल सकता है.

बता दें, सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Share) का शेयर हरे निशान के साथ 2472 रुपये पर ओपन हुआ. कारोबार के दौरान दोपहर के 2.05 बजे शेयर 2484 रुपये तक पहुंचा. इस समय मुकेश अंबानी ने अपना संबोधन शुरू किया था. उसके बाद शेयर पर दबाव हावी हुआ, और कारोबार के अंत में शेयर 1.27 फीसदी गिरकर 2436.95 रुपये पर बंद हुआ.

जियो फाइनेंस के शेयरों में भारी गिरावट
वहीं रिलायंस की सब्सिडरी कंपनी Jio Financial Services Ltd के शेयर सुबह 213.35 रुपये पर ओपन हुआ, और दमदार तेजी देखी गई. शेयर करीब 3 फीसदी चढ़कर 222.25 रुपये के स्तर तक पहुंचा, लेकिन रिलायंस AGM शुरू होते से इस शेयर में भी गिरावट हावी हो गया, और कारोबार के आखिर में Jio Fin के शेयर बीएसई पर 2.05 फीसदी टूटकर 210.10 रुपये पर बंद हुआ.

गौरतलब है कि रिलायंस AGM में मुकेश अंबानी ने कहा कि देश तेजी से आर्थिक तरक्की कर रहा है. उम्मीद है कि साल 2047 तक भारत पूर्ण रूप से विकसित देश बन जाएगा. मुकेश अंबानी ने अपने तीनों बच्चों को बड़ी जिम्मेदारी देने का ऐलान इस AGM में किया है. उन्होंने बताया कि रिलायंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को शामिल किया गया है, जबकि नीता अंबानी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से अलग हो गईं हैं.

AGM की खास बातें
सबकी निगाह थी कि जियो फाइनेंशियल को लेकर मुकेश अंबानी क्या ऐलान करते हैं. उन्होंने बताया कि JFSL इंश्योरेंस कारोबार में उतरेगी. कंपनी लाइफ, जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस लॉन्च करेगी. JFSL ने Blackrock के साथ गठजोड़ किया है.

इसके अलावा मुकेश अंबानी ने कहा कि 2035 तक नेट कार्बन जीरो के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं. इसके लिए ग्रीन एनर्जी का तेजी से विकास किया जा रहा है. हमारा टारगेट कार्बन फाइबर में दुनिया की तीन टॉप कंपनियों में आना है. हम फॉसिल फ्यूल से ग्रीन एनर्जी की तरफ जा रहे हैं. अगले कुछ साल हमारे लिए बदलाव वाले होंगे.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...