20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभेल न्यूज़सीपेट का युवाओं के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान: राजयमंत्री श्रीमती गौर

सीपेट का युवाओं के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान: राजयमंत्री श्रीमती गौर

Published on

भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि सीपेट (केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान) का युवाओं के कैरियर निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर गुरुवार को सीपेट के भोपाल स्थित कौशल एवं तकनीकी सहायता केंद्र में शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि सीपेट जैसी संस्थाएं आज देश की बहुत बड़ी आवश्यकता है। संस्था के समस्त सदस्यों ने समर्पण के साथ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में यहां उपस्थित छात्र अपने भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। वे सभी छात्र जिनका प्लेसमेंट हुआ है, उन सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देती हूं। संस्था छात्रों के बेहतर कैरियर निर्माण के लिए काम कर रही है।

सीपेट भोपाल के केंद्र निदेशक संदेश कुमार जैन ने बताया कि सीपेट भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण संस्थान है। सीपेट में छात्रों को वाइपर बॉडी, कूलर स्विच कवर, कपलर कैप, ट्रॉफी टॉप कवर एवं बॉटम कवर, आयुर्वेदिक डिब्बी, डस्टबिन, तगाड़ी, बाल्टी आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस अवसर पर केंद्र के निदेशक डॉ. संजीव कुमार जैन, पार्षद उर्मिला मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...