14.9 C
London
Wednesday, April 15, 2026
HomeUncategorizedट्रूडो के इस फैसले से किसे ज्यादा नुकसान? खुद फंसेगा कनाडा या...

ट्रूडो के इस फैसले से किसे ज्यादा नुकसान? खुद फंसेगा कनाडा या भारत का भी कुछ नहीं बिगड़ेगा

Published on

नई दिल्ली,

भारत और कनाडा के रिश्तों में खालिस्तान को लेकर तल्खी बढ़ती जा रही है. जस्टिन ट्रूडो के पीएम पद पर बने रहने तक अब भारत कनाडा के साथ द्विपक्षीय व्यापार की बातचीत का रास्ता भी बंद करने से परहेज नहीं करेगा. इससे पहले भी सरकार ने खालिस्तान समर्थकों पर कनाडाई सरकार के रुख पर चिंता जताई थी. लेकिन इससे अलग हटकर भारत ने व्यापार को राजनीति से अलग करने को तरजीह दी थी. कनाडाई पीएम के जी-20 के दौरान दिल्ली आने पर भी सरकार ने साफतौर पर अपनी चिंताएं ट्रूडो को बता दी थीं.

लेकिन सोमवार को संसद में कनाडाई पीएम के बयान के बाद माना जा रहा है कि 2025 तक जारी जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल के दौरान भारत का अब कनाडा के साथ बातचीत की टेबल पर वापस आना मुश्किल है. हालांकि ट्रूडो ने मंगलवार को अपना रुख नरम करते हुए सफाई दी थी कि वो इस मुद्दे को और ‘उकसाना या बढ़ाना’ नहीं चाहते हैं.

क्या अटक गई भारत-कनाडा की ट्रेड डील?
इसके बावजूद अब भारत-कनाडा की ट्रेड डील अटकना तय लग रहा है. दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता काफी समय से चल रही है जिसमें हाल के समय में तेजी भी आई थी. इसके बाद 2023 के आखिर तक भारत-कनाडा के बीच व्यापारिक डील पूरी होने की उम्मीद थी. लेकिन अब भारतीय राजनयिक के निष्कासन के ट्रूडो के फैसले ने इस उम्मीद पर पानी फेर दिया है.

हालांकि इस डील के अटकने से भारत से ज्यादा नुकसान कनाडा को होगा, क्योंकि भारत के लिए कनाडा के साथ व्यापार समझौते से होने वाले फायदे सीमित हैं. इसकी वजह है कि निर्यात के एक बड़े हिस्से पर ज्यादा टैक्स नहीं लगता है. कपड़ों से जुड़े सीमा शुल्क में कटौती का इस ट्रेड डील से अनुमान था, जिससे भारतीय निर्यात को फायदा मिलता. इसके अलावा प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स की आवाजाही के मामले में भी ट्रेड डील से फायदा मिल सकता है. वहीं कनाडा के लिए, डेयरी और कृषि उत्पाद प्रमुख एरिया थे.

कनाडा को ट्रेड डील अटकने से ज्यादा नुकसान
इस तरह दोनों पक्ष द्विपक्षीय व्यापार को बेहतर बनाने के लिए एक डील पर काम करने में लगे हुए थे. अनुमान है कि पिछले साल भारत-कनाडा व्यापार 8.2 अरब डॉलर का था. इसमें कनाडा भारत का 35वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था. वैसे दोनों देशों के बीच व्यापार समान रूप से संतुलित है. कनाडाई पेंशन फंडों के लिए भारत हमेशा से निवेश के लिहाज से आकर्षण रहा है. कनाडा के पेंशन फंड CPPIB ने भारत में करीब 1.21 लाख करोड़ का निवेश किया हुआ है. ये निवेश लॉन्ग टर्म को ध्यान में रखकर किया गया है. इसके अलावा ब्रुकफील्ड और कनवरजेंट फाइनेंस का भी भारत में अच्छा खासा निवेश है

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...