19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा की विशेषाधिकार समिति को रमेश बिधुड़ी ने दिया गच्चा, नहीं बताया...

लोकसभा की विशेषाधिकार समिति को रमेश बिधुड़ी ने दिया गच्चा, नहीं बताया कब होंगे पेश

Published on

नई दिल्ली

दानिश अली के साथ बेहद अभद्र व्यवहार करने वाले बीजेपी सांसद रमेश बिधुड़ी ने लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है। उनको आज लोकसभा की समिति के सामने पेश होना था पर बिधुड़ी आए ही नहीं। उनका कहना था कि राजस्थान में असेंबली चुनाव के लिए उनको टोंक की जिम्मेदारी दी गई है। वो अभी राजस्थान में हैं। इस वजह से पेश नहीं हो पाएंगे।

रोचक बात है कि उन्होंने पैनल को ये भी नहीं बताया कि वो कब पेश हो सकते हैं। बिधुड़ी का कहना था कि 9 से लेकर 11 तक वो टोंक में ही रहने वाले हैं। लौटकर ही तारीख तय कर सकते हैं। बिधुड़ी को बीजेपी के थिंकटैंक ने टोंक का प्रभारी बनाया है। चुनाव के दौरान उनको जिम्मेदारी दी गई है कि वो सचिन पायलट पर लगाम कसें। बिधुड़ी पिछले माह उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने लोकसभा सत्र के दौरान ही बसपा सांसद दानिश अली को अपशब्द कहे थे। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। विपक्षी दलों ने सरकार से तीखा विरोध जताया था। उसके बाद तय हुआ कि लोकसभा की विशेष समिति मामले की जांच करेगी।

दानिश अली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि बिधूड़ी पर एक्शन लें। दानिश अली ने अपने लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी की। दक्षिणी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर वो खासे हमलावर रहते हैं। वो यहां तक कह चुके हैं कि केजरीवाल लोगों को गुमराह करते हैं। उनका मानना है कि दिल्ली के लोग उन्हें सीएम बनाने की सजा भुगत रहे हैं।

बिधुड़ी के मुताबिक केजरीवाल का एक ही मकसद है नैरेटिव फिक्स करो और लोगों को गुमराह कर बेवकूफ बनाओ। हकीकत यह है कि दिल्ली के सीएम को यहां के लोगों की चिंता करने की फुरसत ही नहीं है। पंजाब सरकार से फ्री में हेलीकॉप्टर मिले हैं। उसके सहारे अपनी कमियों को छुपाने के लिए वो कभी नीतिश कुमार तो कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं का चक्कर लगाते रहते हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...