24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल ने निकाला सबसे घातक हथियार आयरन स्टिंग, हमास के खिलाफ पहली...

इजरायल ने निकाला सबसे घातक हथियार आयरन स्टिंग, हमास के खिलाफ पहली बार हुआ इस्तेमाल, मचाई तबाही

Published on

तेल अवीव

इजरायल और हमास का युद्ध लगातार जारी है। इजरायल की ओर से लगातार गाजा पर बम बरसाए जा रहे हैं। इस बीच इजरायली वायुसेना ने रविवार को हाई-टेक ‘आयरन स्टिंग’ सिस्टम का इस्तेमाल किया। IDF ने इसका वीडियो जारी किया। पहली बार है जब इस सिस्टम को इस्तेमाल किया गया है। इजरायली डिफेंस फोर्स की मैगलन यूनिट ने इस हथियार का इस्तेमाल हमास के रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाने और दर्जनों आतंकियों को मारने के लिए किया।

इजरायली वायुसेना ने एक्स पर एक वीडियो ट्वीट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मैगलन यूनिट ने वायुसेना के सहयोग से आयरन स्टिंग नाम के एक नए और एकदम सटीक मार करने वाले मोर्टार हथियार का उपयोग करके रॉकेट लॉन्चर और दर्जनों आतंकियों को मार डाला।’ इस वीडियो में दिख रहा है कि 120 एमएम का मोर्टार दुश्मन के रॉकेट लॉन्चर पर गिरता है और चारों ओर तबाही मच जाती है। यह हथियार दुनिया में सबसे अनोखा है।

क्या है आयरन स्टिंग
आयरन स्टिंग में एक 120 मिमी मोर्टार होता है। आमतौर पर मोर्टार गोली या किसी मिसाइल की तरह सटीक निशाना नहीं लगाते। लेकिन आयरन स्टिंग इनमें एकदम अलग है। इसका गोला जीपीएस और लेजर गाइडेंस सिस्टम से लैस है। 1-12 किमी की दूरी तक यह सटीकता के साथ मार सकता है। एल्बिट सिस्टम ने इसे विकसित किया है और पहली बार 2021 में रक्षा मंत्रालय, आईडीएफ ग्राउंड फोर्सेज और एल्बिट सिस्टम की ओर से इसका खुलासा किया गया था।

आम लोगों को कम नुकसान
यरूशलम पोस्ट के मुताबिक मोर्टार को खुले स्थान और शहर के अंदर भी इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। जबकि आम लोगों के घायल होने की संभावना को कम करने के लिए इसके सटीक लक्ष्य का इस्तेमाल किया जाता है। इस हथियार को बनाने वाले एल्बिट सिस्टम ने 2021 में कहा था कि इस मोर्टार के इस्तेमाल से जमीनी युद्ध में क्रांति आ जाएगी और सेना को सटीक मारक क्षमता से लैस किया जाएगा। इस बीच इजरायल ने सोमवारको भी गाजा में बमबारी की। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अब तक 4,600 लोग मारे गए हैं।

Latest articles

रायसेन रोड पर नगर निगम के कचरा ट्रक में लगी भीषण आग, बिना फिटनेस और इंश्योरेंस के सड़कों पर दौड़ रहा था वाहन

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी गेट के सामने रविवार रात उस...

मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, बैरागढ़ पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ क्षेत्र में दवा का ओवरडोज लेने से एक 28 वर्षीय...

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...